Sudarshan Today
बड़वाह

बड़वाह जनपद पंचायत परिणाम

संवादाता आनंद राठौर

बड़वाह। जनपद पंचायत चुनावों में अधिकृत परिणामों की घोषणा के पहले से ही दोनों प्रमुख पार्टियां अध्यक्ष बनाने की जुगत में लगी हुई हैं। अधिकृत परिणाम सामने आने के बाद जीतने वाले उम्मीद्वारों में भाजपा से सबसे कम प्रत्याशी जीते हैं। 25 जनपद पंचायत वाले क्षेत्र में भाजपा के मात्र सात प्रत्याशी ही जीत पाएं हैं, बाकी 18 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ रहा हैं। विधायक सचिन बिरला के लिए प्रतिष्ठापूर्ण बने इन चुनावों में उनके कोटे से बड़ी संख्या में टिकिट का वितरण किया गया था। इसमें कांग्रेस से नौ प्रत्याशी जीतकर आए हैं, वहीं इतनी ही संख्या निर्दलीय प्रत्याशियों की भी हैं। समर्थन प्राप्त होने को लेकर विधायक बिरला ने बीते दिनों बीस विजेता प्रत्याशियों के समर्थन मिलने का दावा किया था, वहीं कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने विधायक के दावे को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस के नौ प्रत्याशी होने के साथ ही अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों का भी समर्थन प्राप्त हैं। इधर दोनों पार्टियों के साथ ही अब पुरी कहानी निर्दलीय प्रत्याशियों के इर्द-गिर्द घुम रही हैं। जीते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों में कुछ ने कांग्रेस से तो कुछ ने भाजपा से टिकिट मांगा था। अब जितने के बाद इन्हें जो साध पाएगा उसी पार्टी का ही अध्यक्ष जनपद में अपना अध्यक्ष बना पाएगा।

जबर्दस्ती गमछा पहनाने पर जनपद सदस्य ने जताया था विरोध

जानकारी अनुसार परिणाम सामने आते ही दोनों पार्टियों ने अपने स्तर पर निर्दलीयों को साधने की कोशिशें शुरु कर दी थी। इसके लिए कुछ विजेता प्रत्याशियों को विधायक बिरला ने गमछा डालकर अपना बताने की कोशिश की थी। जिस पर कुछ प्रत्याशियों ने अपना विरोध भी दर्ज कराया था।

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक से तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें विजेता प्रत्याशी रेशमबाई कड़वाजी अपने निकटमत प्रतिद्विंदी कलाबाई से 215 मतों से विजयी हुई हैं। यहां रेशम बाई को 3236 मत मिले, वहीं कलाबाई को 3021 मत मिले। इसके साथ ही सावित्री को 1143 मत मिलने के साथ ही 70 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

जनपद पंचायत क्रमांक 2 में विरेंद्र माले 1080 मतों से विजयी हुए हैं। माले के साथ ही यहां पांच अन्य प्रत्याशी मैदान में थे। माले को यहां 2156 मत मिले हैं, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्विंदी कमलसिंह को 1076 मत मिले हैं। इसके साथ ही बद्री अवस्थी को 829, जालमसिंह को 701, रणजीत को 500, संजीव नायक को 743 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक तीन में ममता बाई गजानंद 219 मतों से विजयी हुई हैं। उन्हें 3146 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं दुर्गाबाई धारासिंग नायक को 2927 मत मिले। इसके साथ ही अन्य प्रत्याशी लक्ष्मी तुलसीराम गुर्जर को 1538 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक चार में आक्या निवासी गोविंद बर्डे 798 मतों से विजयी हुए हैं। उन्हें 3256 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं  मोतीसिंह कनासे को 2458 मत मिले। इसके साथ ही रणजीतसिंह बगेन को 1591 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक पांच में अनिता अभयसिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्विंदी माया बाई को 680 मतों से पराजित किया हैं। अनिता को 2381 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं मायाबाई को 1701 मत प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही बेरा को 1181, जमना प्रधानसिंह को 872, संतोषी रावत को 349 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक छ: में निर्दलीय उम्मीद्वार ज्योति हुकुम ठाकरे 202 मतों से विजयी हुई हैं। यहां ठाकरे को 1960 मत मिले, वहीं  भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनीषा वाशिंदे को 1758 मत मिले। इसके साथ ही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मायाबाई गोविंदा को 1185 मत मिलने के अलावा बसंती बाई को 1482 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक सात में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ललिता संतोष मालवीय को 2593 मत मिलें, वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी पिंकी रवि राठौड़ को 1525 मत मिले। मालवीय ने उन्हें 1068 वोटों से हराया हैं। इसके साथ ही प्रिंयका ब्रजेश यादव को 1337, मंजुला कर्मा 430, नेहा सुनील नामदेव 831, निर्मला 380, पूजा 335, रिंकू बोरासी 403, सारिका सेन, 855, सुभद्रा बाई को 244 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक आठ में अरुण पटेल 184 मतों से जीते हैं। उन्हें 1993 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं जितेंद्र बिर्ला को 1809, जगदीश गुर्जर 1489, मानसिंग पटेल, 1512 एवं सोनू पटेल को 1484 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक 9 में डोंगरसिंह मंगत को 3012 मत मिले हैं। वहीं सुरेश को 1758 मत मिले हैं। यहां डोंगरसिंह 1254 वोटों से जीते हैं। इसके साथ ही तुलसीराम छगन को 1599 एवं छोटेलाल को 297 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक 10 में रेखा पति द्वारका सिटोले को 1846 मत मिले हैं। वह अपने निकटत प्रतिद्विंदी से 542 मतों से विजयी हुए हैं। वहीं रोशनी को 1304, सारिका बंटी खेड़ेकर को 1185, निर्मला खेड़ेकर 1164, राधा बाई 807, सुरभि वर्मा को 629 मत, रेशम बाई को 367 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक 11 से मुकेश रामकिशन विजयी हुए हैं। उन्हें 1709 मत प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही अनोकचंद को 1323, ईश्वरलाल बिर्ला 1155, राजपाल पवार 1144, राकेश वर्मा 276, शाबीर खां 574, शांतिलाल को 567 मत मिले हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक 12 में बाबूलाल चोधरी 96 मतों से विजयी हुए हैं। उन्हें 2878 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं गोपाल पटेल को 2782 एवं संजय सोलंकी को 362 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक 13 में राकेश बर्मन को 2266 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं भैय्यालाल कमांडो को 1480 मत मिले हैं। यहां बर्मन 786 वोटों से विजयी हुए हैं। इसके साथ ही रणजीत वर्मा 1362 एवं अनुराधा को 460 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक 14 में दिनेश मंडलोई 982 मतों से विजयी हुए हैं। उन्हें यहां 2892 मत मिले हैं, वहीं मोहन सिंह को 1910 एवं भगवान सोलंकी को 1691 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक 15 में प्रेमलता दिनेश को 4444 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं पुना बाई बिरजलाल को 3024 वोट मिले हैं। यहां प्रेमलता 1420 मतों से विजयी हुई हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक 16 में अर्चना सोलंकी को 1747 वोट प्राप्त हुए हैं। वह 457 वोटों से विजयी हुई हैं। विक्रम को 1290, जबरसिंह को 1187, केशरीबाई को 632, सुरेश सोलंकी को 600 मत प्राप्त हुए हैं।

जनपद पंचायत क्रमांक 17 में नहजुबाई पति अमरसिंह 243 वोटों से जीती हैं। उन्हें 2010 मत प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही जमुनाबाई प्रेमसिंह को 1767, रमतीबाई बालकराम को 1654, भूरी चौहान को 1112 वोट मिले हैं।

भाजपा से सात

कांग्रेस से नौ

निर्दलीय नौ

वार्ड 1 रेश्मबाई कड़वाजी भाजपा

वार्ड 2 वीरेंद्र माले निर्दलीय

वार्ड 3 ममता बाई गजानंद कांग्रेस

वार्ड 4 गोविंद बरडे निर्दलीय

वार्ड 5 अनिता अभयसिंह निर्दलीय

वार्ड 6 ज्योति हुकुम ठाकरे निर्दलीय

वार्ड 7 ललिता संतोष मालवीय कांग्रेस

वार्ड 8 अरुण भैयालाल पटेल भाजपा

वार्ड 9 डोंगरसिंह मंगत भाजपा

वार्ड 10 रेखा द्वारका प्रसाद सिटोले निर्दलीय

वार्ड 11 मुकेश साद कांग्रेस

वार्ड 12 बाबूलाल भुवानीराम चौधरी भाजपा

वार्ड 13 राकेश बर्मन कांग्रेस

वार्ड 14 दिनेश मंडलोई निर्दलीय

वार्ड 15 प्रेमलता दिनेश साद भाजपा

वार्ड 16 अर्चना रूम सिंह निर्दलीय

वार्ड 17 नवजूबाई पति अमरसिंह निर्दलीय

वार्ड 18 सीमा प्रदीप सेन कांग्रेस

वार्ड 19 रुपाली जयप्रकाश यादव भाजपा

वार्ड 20 जितेंद्र सोलंकी कांग्रेस

वार्ड 21 माया बाई रविंद्र पंवार कांग्रेस

वार्ड 22 जय अनोकचंद करोड़ा भाजपा

वार्ड 23 कांतीबाई जायसवाल निर्दलीय

वार्ड 24 पूजा अखिलेश पटेल कांग्रेस

वार्ड 25 शिवशंकर कालूजी कांग्रेस

Related posts

कपड़े धोने गई महिला तरानिया की कनाड़ नदी में डूबी

Ravi Sahu

नगर पालिका परिसर में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन हुआ

Ravi Sahu

ओम्कारेश्वर बांध के 18 गेट खोले, बड़वाह के तटीय क्षेत्रों में हाई अलर्ट

Ravi Sahu

काटकूट फाटे से नर्मदा तक रोड़ चौड़ीकरण की फिर उठी मांग सत्यशोधक समाज ने दी आंदोलन करने की चेतावनी

Ravi Sahu

अतिवर्षा के कारण परीक्षा से वंचित विद्यार्थी के लिए 30 जुलाई से वापस परीक्षा होगी,दो शिप्ट में विद्यार्थी पेपर हल करेगे

Ravi Sahu

सीसीटीवी से पकड़ाए मोबाइल चोर को पुलिस ने पकडा

asmitakushwaha

Leave a Comment