Sudarshan Today
बड़वाह

कपड़े धोने गई महिला तरानिया की कनाड़ नदी में डूबी

संवादाता आनंद राठौर

बड़वाह से करीब 45 किमी दूर काटकूट के पास ग्राम तरानिया की 48 वर्षीय महिला की कनाड़ नदी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर को महिला घर से नदी पर कपड़े धोने का बोलकर गई थी। लेकिन करीब 4 घंटे तक वापस नहीं लौटी। इतनी देर तक वापस न आने पर परिजन नदी किनारे पहुंचे। यहां चप्पल पड़ी होने पर डूबने का शक हुआ। करीब आधे घंटे तक परिजन नदी में गोता लगाकर शव ढूंढते रहे। आखिरकार पति ने ही अपनी पत्नी का शव निकाला। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकलीबाई गोरेलाल मुजाल्दे रोज की तरह दोपहर करीब 12 बजे किनारे कपड़े धोने का बोलकर गई थी, लेकिन दोपहर 4 बजे तक जब वह अपने घर वापस नही लौटी तो पति गोरेलाल को चिंता हुई। वह भी अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए नदी किनारे गया, लेकिन यहां नकली बाई नजर नहीं आई केवल चप्पल पड़ी हुई थी। ऐसे में गोरेलाल को नकलीबाई के डूबने का शक हुआ। पहले उसने आसपास तलाशा लेकिन वह नहीं दिखी। उसके बाद उसने भी नदी में खोजने के लिए छलांग लगा दी। करीब आधे घंटे बाद नकलीबाई का शव पति गोरेलाला ने नदी के तल से किनारे लेकर आया। इसके बाद स्थानीय सरपंच द्वारा देर शाम करीब 7 बजे इस घटना की जानकारी काटकूट पुलिस को दी।एसआई शंकर सिंह मुजाल्दे मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से घटना संबंधित पूछताछ कर शव का पंचनामा बनाया।देर रात में शव को बड़वाह के सिविल अस्पताल लाया गया।

Related posts

गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास से मनाई गई

Ravi Sahu

जेल बंदियों से मिले न्यायाधीशगण बन्दियों की समस्याएं समझकर उन्हें हल करने के निर्देश दिए

Ravi Sahu

निराश्रित बच्चों से न्यायाधीशगण ने की भेंट

Ravi Sahu

बच्चों के खेल के विवाद में बड़ों ने चलाये चाकू

Ravi Sahu

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन पंच,सरपंच के नामांकन क्लस्टर केंद्र पर एवं जनपद सदस्य उम्मीदवारों के फ़ार्म जनपद में हो रहे जमा उम्मीदार अपने समर्थकों के साथ नाम निर्देशन पत्र जमा करने पहुंच रहे है

Ravi Sahu

पंचायत के त्रिस्तरीय चुनावों में सोमवार को नाम निर्देशन का अंतिम दिन था।

Ravi Sahu

Leave a Comment