पचोर (सुदर्शन टुडे)।
तलेंन पड़ाना सड़क मार्ग पर तलेन के समीप नेवज नदी के पुल पर शुक्रवार शाम को 5:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वहान ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी हादसे में पति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और 7 वर्षीय पुत्री घायल हो गई यह परिवार चांदनी गांव अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था तभी दुर्घटना का शिकार बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपत्ति गुरुवार को अपनी पत्नी एवं पुत्री के साथ अपने रिश्तेदार के यहां चांदनी गांव शादी समारोह में शामिल होने होने के लिए गए थे तथा शुक्रवार को अपने गांव हरियानी थाना मोहन बड़ोदिया शाम 5:30 बजे घर लौट रहे थे कि उक्त बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें अकरम पिता इस्माईल खां मंसूरी उम्र 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी जुबेदा बी 40 वर्ष एवं पुत्री हलीमा 7 वर्ष घायल हो गए घटना की जानकारी लगते ही पड़ाना पुलिस एवं तलेन थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपत्ति को सिविल अस्पताल सारंगपुर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने अकरम खां को मृत घोषित कर दिया तथा घायल दंपति परिवार को प्राथमिक उपचार उपरांत गंभीर अवस्था के चलते इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया अकरम खां की मौत होने के बाद शनिवार प्रातः डॉक्टर के द्वारा पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया बताया जा रहा है कि अकरम खां के दो पुत्र उमर 20 वर्ष एवं छोटा 10 वर्ष का है परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।