Sudarshan Today
Other

लोहरदगा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक की हुई बैठक

लोहरदगा: कांग्रेस अल्पंख्यक लोहरदगा जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी की अध्यक्षता में लोहरदगा रहमत नगर स्थित मोजम्मिल के आवास में लोहरदगा आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष बैठक की गई। जिसमें इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत की जीत सुनिश्चित को लेकर रणनीति बनाई गई। जिसमें सुखदेव भगत को ज्यादा से ज्यादा मार्जिन के साथ जीत दिलाने के लिए लोगों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिससे कि लोगों का वोट मिल सके। साथ ही आगामी 7 अप्रैल 2024 को राहुल गांधी का बसिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने औऱ ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने पर चर्चा की गई। इसके अलावा 8 अप्रैल 2024 को झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, अल्पंख्यक प्रदेश के प्रभारी जनाब उमेर खान, प्रदेश अल्पंख्यक अध्यक्ष जनाब मंजूर अंसारी का किस्को प्रखंड के नारी नवाडीह स्थित धुर्वा मोड़ मैदान में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिसे लेकर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष और अल्पंख्यक के पदाधिकारीयों को कार्यक्रम को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में हाजी सिकंदर, सबारत हुसैन, कमरुल इस्लाम, सनाउल्लाह अंसारी, असलम अंसारी, ताल्हा अंसारी, राशिद अंसारी, हसनैन अंसारी, रेयाज अंसारी, जुल्फान अंसारी, एजाज अंसारी, रुस्तम अंसारी, रबूल अंसारी, दिलदार अंसारी, सेराज अंसारी, जनातुल अंसारी ,यासीन अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

किस्को क्षेत्र में पुलिस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निकाली फ्लैग मार्च

Ravi Sahu

कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी

Ravi Sahu

मज़दूर कामगार ही बनाएंगे भारत का भविष्य – ठाकुर

Ravi Sahu

नहर में डुबने से दो युवकों की मौत दोनों सगे भाई थे

Ravi Sahu

जिले का नक्शा बना कैंडल प्रज्जवलित कर मतदाताओं किया गया जागरूक

Ravi Sahu

विद्युत विभाग को भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों ने दिया था आवेदन फिर भी नही बदला 6 माह पूर्व जला ट्रांसफार्मर

Ravi Sahu

Leave a Comment