राजपुर -:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री वैभव जी पवार एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता जी पाटीदार के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम जी सोनी की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अमित शर्मा के द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बड़वानी के जिला महामंत्री आकाश बर्मन को नियुक्त कर घोषणा की गई जिसकी नियुक्ति पर राजपुर नगर में सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एवं नाम के प्रत्येक अक्षर का केक बनाकर एवं माल्यार्पण कर बधाई दी जिसमे नगर के सभी दायित्वान कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा राजपूर मंडल अध्यक्ष जितु यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।