Sudarshan Today
rajgarh

उप स्वास्थ केंद्रों पर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस।

सुदर्शन टुडे राजगढ़

राजगढ़।सोमवार को राजगढ़ ब्लाक के समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाते हुए वातावरण को साफ और स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ एसके मित्तल ने बताया कि प्रति वर्ष 22 अप्रेल को दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका खास कारण पृथ्वी के महत्वों को समझना और पर्यावरण को बचाते हुए उसका संरक्षण करना होता है। जिस प्रकार पृथ्वी पर मानव जाति रहती है उसी प्रकार इसमें करोड़ों जीव जंतु और वनस्पतियों का भी समावेश है। मनुष्य अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पृथ्वी को कई प्रकार से नुकसान पंहुचा रहा है। बस इसी बात को समझने और समझाने के लिए आज के दिन का बहुत महत्व है। इसीलिए राजगढ़ ब्लाक के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में इस दिन को मनाते हुए समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली। इस वर्ष 2024 में इस दिन को मनाने की थीम प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक है। इसका मतलब सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और उसके विकल्प की तलाश करना है।

Related posts

हर्षोल्लास से मनाई महर्षि गौतम जयंती, नगर में निकाला चल समारोह।

Ravi Sahu

लूट के प्रयास से ATM मे घुसे बदमाश।मशीन के लॉक को तोड़ा,CCTV कैमरे पर छिड़का स्प्रे।

Ravi Sahu

राजगढ़ विधायक ने बिजली, नल जल व नेहरो के साथ ही स्वास्थ्य पर रखी अपनी बात।

Ravi Sahu

राजगढ़ के दो युवाओं की सड़क हात्से में हरियाणा में मौत।

Ravi Sahu

गो सेवक संभाल रहे नगर में बीमार गायों का जिम्मा सूचना मिलते ही बाक्स लेकर पहुंच जाती है गौ सेवकों की टीम।

Ravi Sahu

आंधी और तूफान में आधी रात में उड़े लोगों के छप्पर।

Ravi Sahu

Leave a Comment