Sudarshan Today
rajgarh

हर्षोल्लास से मनाई महर्षि गौतम जयंती, नगर में निकाला चल समारोह।

सुदर्शन टुडे राजगढ़

राजगढ़/ब्यावरा ।वर्ष प्रतिपदा संवत 2081 गुडी पाड़वा के पावन पर्व पर न्याय शास्त्र प्रणेता एवं गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य देव महर्षि गौतम की जयंती महासभा द्वारा मंगलवार 9 अप्रैल को हर्षोल्लास से मनाई गयी। जयंती के उपलक्ष्य में जूना ब्यावरा स्थित समाज के मंदिर लक्ष्मीकांत मंदिर पर महर्षि गौतम की आरती पूजन कर बैंड बाजों के साथ चल समारोह निकाला गया। चल समरोह जगात चौराहा होते हुए सुभाष चौक, गांधी चौक, भरथरे चौक, पीपल चौराहा होते हुए अहिंसा द्वारा से महर्षि गौतम मांगलिक परिसर पहुंचा जहां समाजजनों द्वारा महर्षि गौतम की सामुहिक आरती की गई एवं वार्षिक सभा का अयोजन किया गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के पुरूष महिलाएं व बच्चें शामिल हुए। महिलाएं पीले परिधान में भजन गाते हुए चल रही थी। वहीं बैंड बाजों की धाप पर युवतियां, महिलाएं जमकर थिरक रही थी। चल समारोह का नागरिकों ने स्थान स्थान पर स्वागत किया। चल समारोह में महासभा अध्यक्ष दीपेन्द्र तिवारी, समाज वरिष्ठ श्याम सुन्दर साकवां, गोपाल शर्मा, बाबूलाल गौतम, अरविंद भारद्वाज, गोकुल प्रसाद शर्मा गाड़ाहेड, सुमति प्रकाश उपाध्याय, अरविंद भारद्वाज, अशोक मिश्रा, अशोक आचार्य, सनत कुमार आचार्य, नायब राजेश गौतम, अखिलेश जोशी, सुनील शर्मा, मांगीलाल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मधुसूदन मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष सुनील उपाध्याय, जयंत शर्मा, चेतन शर्मा, महेश पंचोली, आशीष उपाध्याय, गोपाल तिवारी, चंचल तिवारी, मनोज गौतम, मनीष शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, मनीष गौतम, कमलेश शर्मा, बृजेश सांकवा, केशव शर्मा, अनिल सांकवा, रितेश उपाध्याय, जितेन्द्र जोशी, गिरिश शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, आनंद भारद्वाज, अशोक शर्मा, छोटू शर्मा, सत्यम गौतम, प्रियांश गौतम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व समाजजन शामिल थे।वरिष्ठ जनों का हुआ सम्मान- मांगलिक परिसर में शाम 6 बजे अराध्यदेव महर्षि गौतम की सामूहिक पूजा अर्चना कर आरती की गई । यहां आयोजित सामाजिक कार्यक्रम के अंर्तगत वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। वहीं समाज की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया। वहीं महोत्सव के दौरान सम्पन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जयंती के साथ ही प्रारंभ हुए नव संवत्सर 2081 एवं चैत्र नवरात्री प्रारंभ होने पर सभी समाज जनों ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts

एड्स दिवस: जेल में जागरुकता कार्यक्रम।

Ravi Sahu

जिले के सभी शिक्षकों एवं प्राचार्यों को दिया जाएगा प्रशिक्षण।

Ravi Sahu

निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है हर मोर्चे पर डटकर खड़ा रहता है,,मंत्री नारायण सिंह पंवार 

Ravi Sahu

खून की कमी, रीड की हड्डी फेक्चर के मरीज को रेलवे कर्मचारी ने दिया बल्ड।

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री ने की राजगढ जिले के नवाचार की प्रशंसा

Ravi Sahu

शिप्रा के जल से करेंगे राजगढ़ बेजनाथ बाबा का अभिषेक।

Ravi Sahu

Leave a Comment