Sudarshan Today
BADNAWAR

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अनाज मंडी में आमसभा को करेंगे संबोधित तैयारियां शुरू

बदनावर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को बदनावर आएंगे। उनके दौरे को लेकर यहां तैयारियां शुरू हो गई है। वे यहां अनाज मंडी में बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे।जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 10 मई शुक्रवार को बदनावर आएंगे। वे यहाँ भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के पक्ष में स्थानीय अनाज मंडी में दोपहर 2 बजे बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा को लेकर यहां तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से बदनावर आएंगे। उनका हेलिकॉप्टर पेटलावद रोड़ पर स्थित यश कालेज के मैदान में उतरेगा। वहां से मुख्यमंत्री काफिले के साथ सभास्थल मंडी पहुंचेंगे। बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री व बदनावर विधानसभा प्रभारी दिलीप पटोदिया, मध्यप्रदेश तीर्थ मेला व विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पिपलीपाडा, विधानसभा सहसंयोजक शिवराम सिंह रघुवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, सोहन बिल्लोरे, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रितेश सिंह पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रजेंद्र भट्ट, भूपेंद्रसिंह मस्ताना, प्रवीण शर्मा, मितेश शर्मा, चेतन यादव, आदि ने मंडी पहुंचकर सभास्थल का अवलोकन किया व तैयारियां शुरू की। वही मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए यश कालेज में जगह देखी। भाजपा ने इस बड़ी आमसभा की तैयारियां शुरू कर दी है।

Related posts

बालिका ने रखा पहला रोजा

Ravi Sahu

कांग्रेस की विचारधारा एवं गलत निर्णय के कारण आज कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है : कैलाश शर्मा लोकसभा चुनाव को लेकर नगर में नुक्कड़ सभा हुई

Ravi Sahu

श्री देवनारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ

Ravi Sahu

सुदर्शन टुडे के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

Ravi Sahu

न.प. अध्यक्ष मीना यादव ने शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सोपा

Ravi Sahu

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 325 मरीजो का पंजीयन 35 कैंसर व 290 नाक, कान एवं गला रोग के मरीज शामिल

Ravi Sahu

Leave a Comment