Sudarshan Today
BADNAWARमध्य प्रदेश

न.प. अध्यक्ष मीना यादव ने शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सोपा

 

बदनावर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के धार आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुलाकात की व विभिन्न मांगों का मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री को दिए मांग पत्र में बताया कि वर्तमान में बदनावर शहर चारों ओर से विकसित स्वरूप ले रहा है। बदनावर शहर आसपास के मुख्य नगरों से जुडा होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन लगा रहता है। आगामी 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को दृष्टिगत रखते हुए लेबड़ नयागांव फोरलेन स्थित एनएच-18 पिटगारा बायपास से नागेश्वरधाम तक कुल 3.5 किमी फोरलेन आरसीसी रोड निर्माण किया जाए। साथ ही ड्रेनेज निर्माण, स्टेट लाइट, सड़क के दोनों ओर फुटपाथ आदि की आवश्यकता है। जिससे यहां आवागमन सुविधाजनक हो सकेगा।इसके अलावा बड़ी चौपाटी पर निर्मित ब्रिज वर्तमान में क्षतिग्रस्त की स्थिति में होने से कई बार दुर्घटना घटित हुई है। इस ब्रिज पर रोज हजारो की संख्या में वाहन गुजरते है। उक्त ब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाया जाए।वहीं बदनावर शहर एक औद्योगिक शहर बनने की ओर अग्रसर है। इसलिए शहर विकास के लिए मास्टर प्लान लागू करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। नपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से इन सभी मांगों का ज्ञापन देकर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की

Related posts

बारिश में गिरा एक हिस्सा लालपुर स्कूल का जर्जर भवन

Ravi Sahu

चुटका परियोजना के सौजन्य से जिले को मिली 9 एम्बूलेंसों की सौगात*

Ravi Sahu

सिलवानी विधायक ने विधानसभा में उठाया आंगनबाड़ियों में अव्यवस्थाओं का मामला

Ravi Sahu

सिवनी जिले मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान का बेहतर क्रियांवयन- मंत्री श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह

Ravi Sahu

रु पैगंधमुस्लिम र्मगुबर मोहम्मद साहब पर दो लोगों द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने पर खरगोन पुलिस अधीक्षक महोदय को अल्पसंख्यक विकास कमेटी ने कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

asmitakushwaha

भोपाल में टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी पड़ोसी बोले-एक के दमकलों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

Ravi Sahu

Leave a Comment