Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिवनी

सिवनी जिले मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान का बेहतर क्रियांवयन- मंत्री श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह

 

सुदर्शन टुडे जिला ब्यूरो सिवनी

 

 

प्रदेश शासन के खनिज एवं श्रम विभाग मंत्री श्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को उनकी पात्रता अनुसार शासकीय योजना का लाभ मिलें, इस उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित इस महत्वाकांक्षी अभियान के सार्थक परिणाम दिखाई दे रहें हैं। लाखो पात्र हितग्राहियों को अभियान के दौरान चिन्हांकित कर पात्र योजना से लाभान्वित किया जा रहा हैं। मंत्री श्री सिंह छपारा विकासखण्ड के ग्राम सादक सिवनी में आयोजित हुए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर को संबोधित कर रहें थें। इस अवसर पर विधायक केवलारी श्री राकेश पाल, श्री आलोक दुबे सहित कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, पुलिस अधीक्षक श्री राम जी श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने मंच से जिला प्रशासन की मुक्त कंठ प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरे लिए यह हर्ष का विषय है कि मेरे प्रभार जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का बेहतर क्रियांवयन हुआ है, सिवनी जिलें में सम्पूर्ण अभियान अवधि में 1 लाख 16 हजार से अधिक ऐसे हितग्राही जो किन्ही कारणों से पात्रतानुसार योजनाओं के लाभ से वंचित थे, ऐसे सभी हितग्राहियों को घर-घर सर्वे कर चिन्हांकित किया गया है तथा पात्रतानुसार योजना के लाभ से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से मुख्यमंत्री श्री चौहान की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि इस तरह का अभियान मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसमें प्रशासन आगे आकर पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित करते हुए उन्हें पात्रतानुसार योजना से लाभांवित कर रहा है। यदि इस तरह का अभियान न चलाया जाता तो यह 1 लाख 16 हजार हितग्राही योजना के लाभों से वंचित रहते।

 

विधायक श्री राकेश पाल ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान प्रदेश शासन का महत्वाकांक्षी अभियान हैं, जिसका उद्देश्य किसी भी कारण से पात्र योजना के लाभ से छूटे व्यक्तियों को लाभान्वित करना हैं, ताकि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का सर्वागीण विकास हो सके। कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिकात्मक रूप से अभियान अवधि में लाभांवित हुए हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र तथा हितलाभ का वितरण किया साथ ही साथ उन्होंने स्कूल परिसर में पौध रोपण भी किया।

Related posts

श्रावण माह के प्रथम सोमवार को शिवालयों में गूंजे भोले नाथ के जयकारे 

Ravi Sahu

तालाब मे डुबने से दो मासूम छात्रो की दर्दनाक मौत हो गई*

Ravi Sahu

मिशन शक्ति अभियान फेज 4.0 के तहत महिला आरक्षियों द्वारा थाना बरुआसागर के कस्बा बरुआसागर में जाकर सरकार की योजना की विस्तृत जानकारी दी गई

Ravi Sahu

शहर को मिली 10 नई कचरा गाडी, विधायक सुदेश राय जी नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ravi Sahu

वन परिक्षेत्र करकी का मामला

Ravi Sahu

11 दिसंबर को आयोजित होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जीनीयस ऑफ दमोह|

Ravi Sahu

Leave a Comment