Sudarshan Today
Other

हम सिर्फ वोट के लिए नहीं, हम काम करते हैं जनता की जिंदगी बदलने का

भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में खकनार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा-

आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो

बुरहानपुर।हम लोग केवल वोट के लिए काम नहीं करते। हम काम करते हैं जनता की जिंदगी बदलने का। चाहे केंद्र सरकार हो या मप्र की भाजपा की सरकार हो। तीन करोड़ लखपति दीदी देशभर में बनाए जाएगी। तुम्हें सिर्फ रोने के लिए नहीं बनाया है। मेरी आखिरी सांस चलने तक तुम्हारी सेवा करूंगा।

भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में खकनार पुलिस थाना के सामने मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा- भांजे-भांजियों बहुत दिनों से आपकी याद आ रही थी। मुझे भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- जब मुझे कहा कि खकनार चलना हैं। जनता याद कर रही हैं। और तुमने पुकारा और मामा चले आए। मेरे के लिए जनता भगवान है। हमारी लिए जनता की सेवा भगवान की पूजा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब के पक्के मकान बनाएगी। शौचालय हो, आयुष्मान भारत योजना हो, निशुल्क राशन दिया। बताओं कभी कांग्रेस ने दिया था क्या। कांग्रेस केवल बात करती है। भारतीय जनता पार्टी काम करती है काम।

हर महीने पैसे डाले जाए तो बहने आत्मविश्वास से भरेगी

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किए हो। चाहे मुख्यमंत्री के रूप में पहले मैंने किए हो। और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी कर रहे हैं। ऐसे अगर हर महीने पैसा डाल दिए जाए तो मेरी बहनों की आत्मविश्वास और आत्मसम्मान से भर जाए। इसलिए यह लाड़ली बहना योजना बनाई है।

कांग्रेस के जमाने में कर्जा नहीं चुकाने पर ले जाते थे ट्रैक्टर, मोटर

कांग्रेस के जमाने में 18 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिलता था। कई जगह जाता था मैं उस समय। किसी का ट्रैक्टर खींच ले गए। किसी की मोटर ले गए। किसी की मोटरसाइकिल ले गए। किसान कहते थे एक लाख लिया था तो दो लाख ले लिए। तब हमने निर्णय लिया कि जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्जा दिया जाएगा।

नल से जल, पक्की छत, पांच लाख का इलाज निशुल्क दिया

भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा- भारतीय जनता पार्टी नल से जल देने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्की छत का सपना पूरा किया है। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक का इलाज निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। जहां बिजली नहीं, वहां बिजली दी। हमारी देश की सीमा पर सेना को भी मजबूत किया। उन्हें आधुनिक हथियार से लेस किया।

छह माह पहले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे थे धूलकोट

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान छह माह बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में खकनार पहुंचे हैं। छह माह पहले 28 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में विधायक मंजू दादू के प्रचार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान धूलकोट आए थे।

यह जनप्रतिनिधी, पदाधिकरी उपस्थित रहे मंच पर

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, बुरहानपुर महापौर माधुरी पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष मधु चौहान, लोकसभा सह प्रभारी दिलीप श्राफ, नेपानगर विधानसभा प्रभारी प्रदीप जाधव, नेपानगर विधानसभा प्रभारी अनिल भोसले, बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी अतुल पटेल, विधानसभा सह प्रभारी रामदास शिवहरे, विस्तारक दिनेश गोलकर, जिला महामंत्री राहुल जाधव, जिला महामंत्री सुभानसिंह चौहान, जिला मंत्री अशोक राठौर, खकनार मंडल अध्यक्ष निलेश सातारकर, दरियापुर मंडल रामा राठौर, जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल, नावरा मंडल अध्यक्ष दीक्षित महाजन, नेपानगर मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, डोईफोडिय़ा मंडल अध्यक्ष संजय पाटिल, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील वाघे, अजा मोर्चा जिलायक्ष ईश्वर महाजन, घुमक्कड़ जाति के संजय जाधव, मनोज टंडन, गोकुल प्रजापति, कार्यालय मंत्री करण प्रजापति, कार्यालय सह मंत्री नरेश हासानंदानी, सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्व, सोशल मीडिया संयोजक युवराज महाजन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

शासकीय महाविद्यालय पीथमपुर में उच्च शिक्षा हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Ravi Sahu

केवटरा गॉव मे सात से तीन दिनी मेला महोत्सव

Ravi Sahu

प्रदान की ओर से स्थापित जैविक संसाधन केंद्र का हुआ उद्घाटन

Ravi Sahu

तेंदूखेड़ा कृषि उपज मंडी में हुआ महाआरती का आयोजन

Ravi Sahu

दसवीं बोर्ड की परीक्षा में बड़ा खुलासा बाहर से हल की गयी कॉपी जमा करने से पहली पकड़ी गयी

Ravi Sahu

सेवड़ा विधायक ने ग्राम पंचायत कटापुर की नविनिर्मित गौशाला और शौंद्रीकरण कार्य का किया लोकार्पण

Ravi Sahu

Leave a Comment