सुदर्शन टुडे जिला ब्यूरो सिवनी
गोवा में आयोजित युथ गेम्स नेशनल चैम्पियन शिप 2022 हाई जम्प प्रतियोगिता में सिवनी जिले के ग्राम बंडोल की बिटिया कु अंजली वर्मा सुपुत्री श्री विष्णु वर्मा जी माता श्रीमति बबली वर्मा जी ने देश मे प्रथम स्थान प्राप्त हुई गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया इस क्रम में आज जिला काँग्रेस के नेताओ ने सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये एवँ आशीर्वाद देने पहुँचे।
इस अवसर पर बंडोल ब्लॉक के अध्यक्ष श्री हरि जैसवाल जी, जनपद सदस्य श्री लोकेश ठाकुर जी, पूर्व सरपँच एवँ काँग्रेस मंडलम अध्यक्ष श्री संतोष ठाकुर जी, बंडोल काँग्रेस मंडलम अध्यक्ष श्री विनोद पुरोहित जी (फौजी), श्री राजेश मानाठाकुर जी, ऐश्वर्य सुमित मिश्रा जी, महानंद परते जी, शक्ति जंघेला, अभिषेक पांडे, राजेश रजक की उपस्थिति रही।
हार्दिक शुभकामनाएं