Sudarshan Today
ganjbasodaमध्य प्रदेश

होली के रंग, मामा के संग थीम पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जमकर उड़ा गुलाल

 

 

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में गुरुवार को शहनाई गार्डन में आयोजित होली के रंग मामा के संग थीम आधारित होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भोपाल हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में पधारें। विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पार्टी के द्वारा रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण अस्वीकार किये जाने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने यह कहते हुए आमंत्रण ठुकराया कि जब राम बुलाएंगे तब जाएंगे, आप सभी जानते हैं कि राम कब बुलाते हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने मोदी को 303 सीटें दी, मोदी सरकार ने धारा 370 हटाई, अयोध्या धाम में रामलाल के मंदिर का मार्ग प्रशस्ति किया। इसके अलावा अनेक उल्लेखनीय कार्य किये। इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 400 सीटों के पार पहुंचाने का कार्य हम सभी को करना है और राम राज्य की स्थापना करनी है। इसके पूर्व कार्यक्रम में भजन मंडलियों द्वारा फाग गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही सभी ने एक दूसरे को तिलक एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र रघुवंशी, भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा विशेष रूप से उपस्थित रहा।

 

Related posts

नौ कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ और संगीतमयी रामकथा से सम्पूर्ण क्षेत्र का बाताबरण हुआ भक्तिमय

Ravi Sahu

बैठक में अनुपस्थित सचिवों को होगा नोटिस जारी

asmitakushwaha

पत्रकार भवन सहित अनेकों विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन

Ravi Sahu

मिनी स्मार्ट सिटी के कार्य भी स्मार्ट होने चाहिए

Ravi Sahu

अजय गौटिया के स्वागत समारोह में उमड़ी समर्थकों की भीड़. बड़वारा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग

Ravi Sahu

बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही आती हैं सुख और समृद्धि-मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार

Ravi Sahu

Leave a Comment