Sudarshan Today
dhar

जन-जन को बताएं कांग्रेस के पांच न्याय – राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंडोरा

धार सुदर्शन टुडे।

चुनाव को लेकर शहर कांग्रेस धार की बैठक हुई। बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को कई फंडे दिए। पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के पांच न्याय की घोषणा जन-जन तक पहुंचाना है। शहर अध्यक्ष टोनी छाबडा ने बताया कि बैठक कांग्रेस कार्यालय बसस्टैंड पर हुई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंडोरा, विधानसभा प्रभारी विनोद शर्मा,मुजीब कुरैशी ने संबोधित किया।
कर्तव्य से निभाएं बूथ मेनेंजमेंट
बैठक को संबोधित करते हुए सचिव कुलदीप इंदौरा ने कहा कि कांग्रेस के पांच न्याय को जन-जन तक पहुंचाना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर अपनी बात रखना है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मेनेंजमेंट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ये कर्तव्य है जिसे निभाना है।
छोटे कार्यकर्ता को भी मौका देती है कांग्रेस
विनोद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने राधेश्याम मुवेल जैसे जमीनी कार्यकर्ता को मौका दिया है। कांग्रेस हर कार्यकर्ता की मेहनत को जानती है। उन्होंने कहा कि मुवेल ने अमेठी में राहुल गांधी का प्रचार किया है। कार्यकर्ता एकजुटता से मुवेल के लिए काम करें।
अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैठक होगी
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुजीब कुरैशी ने भी संबोधित किया। उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में काम करने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिए कि अब धार ग्रामीण, तिरला, दिग्ठान में भी बैठक होंगी। साथ ही सोशल मीडिया टीम को सक्रिय होकर कार्य करने की बात कही।

इन्होंने भी किया संबोधित
बैठक में बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक को टोनी छाबडा, धीरज दीक्षित, राकेश डोड,बंटी डोड, डॉ. रफीक शेख, अशोक राठौर, लियाकत पटेल, सुनील चौहान, अजय चौहान, जितेंद्र चौहान, रोहित कामदार, राजेश यादव, मनोज चौहान और रिंंकू यादव ने संबोधित किया। सभी ने मुवेल को विजय दिलाने का भी संकल्प लिया।

Related posts

36 घंटे में हुई धार में 17 इंच बारिश, शहर के तालाब हुए ओवरफ्लो 

Ravi Sahu

चाइना डोर पर कार्रवाई करने गए प्रशासन की टीम खाली हाथ लौटी

Ravi Sahu

धार की धरोहर वैश्विक महत्व की है पर दुनिया अनभिज्ञ गीत संगीत ने मंत्रमुग्ध, संवाद ने सक्रिय स्वाद ने तृप्त किया

Ravi Sahu

श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ की पावन धरा पर… स्वागत वंदन अभिनंदन

Ravi Sahu

अवैध देशी विदेशी मदिरा जप्त कर 5 प्रकरण दर्ज

Ravi Sahu

भाजपा 6 अप्रैल को जनता के बीच में मनाएगी स्थापना दिवस जिले के वरिष्ठ नेता अलग अलग बूथों पर जाकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाएंगे

Ravi Sahu

Leave a Comment