Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

किस्को प्रखण्ड मुख्यालय के द्वार में जल जमाव से लोगों परेशान

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर आए दिन बारिश के पश्चात कोई दिनों तक जल जमाव होने की समस्या से प्रखण्डवासी परेशान हैं। इसी मुख्य द्वार से प्रखण्ड के बाबू साहब रोजाना गुजरते हैं, लेकिन इससे उन्होंने कोई फ़र्क नहीं पड़ता है। क्योंकि वह तो वाहन से चलते हैं जिसके कारण इन्हें पानी का छींटे तक पड़ने का आभास नहीं होता है। इसके अलावा अन्य कर्मी भी बड़ी वाहनों से आवागमन करते हैं। जबकि ग्रामीणों को जल जमाव के कारण प्रखण्ड मुख्यालय में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है। मजबूरन लोगों को मुख्यालय पर जमाव जल में होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज़्यादा से वृद्ध औऱ विकलांगो को प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचने में समस्या होती है औऱ किस्को प्रखण्ड के बाबुओं के कारण लोगों छः माह तक के आवेदन लंबित है। लोगों के चप्पल घिस जा रहे है लेकिन कार्य नहीं हो रहे। बस वैसे लोगों के कार्य ससमय हो पाता है, जिसका प्रखण्ड औऱ अंचल तक पहुंच हो। लोगों का मानना है कि किस्को प्रखंड मुख्यालय में उत्पन्न जल जमाव की समस्या का समाधान अगर प्रखण्ड अधिकारी नहीं कर सकते हैं तो प्रखंड क्षेत्र का विकास होने का उम्मीद किस तरह से किया जा सकता है।

Related posts

249.63 करोड़ की लागत से बनेगा चिकित्सा महाविद्यालय

Ravi Sahu

भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने सांची स्तूप का किया भ्रमण विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की ली जानकारी

Ravi Sahu

खरगोन पुलिस द्वारा अवैध हथियार खरीद बैचने वालों पर बड़ी कार्यावाही

Ravi Sahu

पेयजल की समस्या न हो इसको लेकर कलेक्टर ने की जिले में पेयजल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा

Ravi Sahu

शहर के 19 गंदे नालो के पानी को सीवरेज लाईन मे जोडकर S.T.P ग्राऊंड भेजा जायेगा महापौर और आयुक्त ने अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत स्थलो का किया निरीक्षण   

Ravi Sahu

भोपाल में शुरू हुआ 73वां इज्तिमा, 10 लाख लोगों के आने का अनुमान, पहली बार में आए थे 14 लोग

Ravi Sahu

Leave a Comment