Sudarshan Today
Other

कई एनएसयूआई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अश्विनी गुप्ता

जे.के.निजाम अंसारी सुदर्शन टुडे ब्यूरो चीफ बलरामपुर रामानुजगंज

रामानुजगंज में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें युवा मोर्चा के महामंत्री अश्वनी गुप्ता के सार्थक प्रयास से कई एनएसयूआई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए लोकसभा भाजपा प्रत्याशी माननीय चिंतामणि महाराज जी के उपस्थिति में माननीय कृषि मंत्री राम विचार नेताम जी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया माननीय नेताम जी ने कहा कि हमारी पार्टी में सभी का सम्मान है हमारी भाजपा सरकार सभी का सम्मान रक्षा विकास की बातें करती है,

इसी क्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनूप तिवारी जी ने कहा कि मोदी जी अद्भुत नेता हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस सरकार में दुनिया में कहीं भी भारत का मान-सम्मान नहीं था। भारत को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था, लेकिन 2014 के बाद से दुनियाभर में भारत का डंका बजा है और कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लगे हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का है। एक ही उदाहरण देखिए कि, रूस-यूक्रेन के बीच युध्द चल रहा था। भारत के बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। मोदी जी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति को कर कहा कि, भारत के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर निकलें तो युध्द थम जाए, जब बच्चे भारत माता की जय करते हुए निकले तो रूस और युक्रेन ने युध्द रोक दिया और हमारे बच्चे सुरक्षित निकल आए। श्री पाटिल ने कहा कि हम सबको विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का निर्माण होगा और हमारा भारत विश्व गुरू बनेगा,

इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता जयप्रकाश गुप्ता जी ने बताया कि, हमारी भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता जी के नेतृत्व में काफी महिलाएं भाजपा से जुड़ी है , क्योंकि भाजपा सरकार कई महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाएं लेकर आई है, जिससे महिलाओं में काफी हर्ष और उत्साह देखा जा सकता है, इसलिए अबकी बार चार सौ पार फिर मेरी सरकार,
, इसी क्रम में अश्विनी गुप्ता जी ने कहा कि कांग्रेस
पार्टी ने सिर्फ जनता को छल ने का काम किया है, भाजपा जो कहती है वह करती है सबका साथ सबका विकास सब का विश्वास पर काम किया है इसीलिए जरूरी है एक बार फिर मोदी सरकार, युवा मोर्चा महामंत्री अश्विनी गुप्ता

Related posts

नवाडीह तालिमी मिशन में रहमानी कंप्यूटर सेंटर का मुखिया ने किया शुभारंभ

Ravi Sahu

पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस को याद किया गया।

Ravi Sahu

बुजुर्ग किसान ने खेती की जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप कलेक्टर से की शिकायत, अनावेदकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Ravi Sahu

राजस्व भूमि में खुदाई कर निकाले जा रहे पत्थरों का खकरी निर्माण में किया जा रहा उपयोग

Ravi Sahu

सरकार से टैक्स चोरी कर टोलप्लाज़ा में बने साइड व बाइक लाइन से निकल रहे कमर्शियल ट्रक और वाहन

Ravi Sahu

स्वच्छता अभियान 2.0 के तहत स्वच्छता अभियान टीम द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान चलाये गया

Ravi Sahu

Leave a Comment