धार सुदर्शन टुडे।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के एमएससी जूलाजी के परीक्षा परिणाम 13 सितंबर को घोषित किए गए। इसमें पीजी कालेज धार की छात्रा सफिया कलीम मोहम्मद कालेज में प्रथम स्थान पर रही। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सफिया स्नातकोत्तर में चारों सेमेस्टर में भी प्रथम रही थी। बीएससी जूलाजी की छात्रा के रूप में उन्होंने गर्ल्स कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनकी उपलब्धि पर कालेज स्टाफ और स्वजन ने हर्ष जताया। उज्ज्वल भविष्य की कामना की।