Sudarshan Today
धार

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को कुशल संगठक स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरेजी जैसा बनना है – संगठन प्रदेश महामंत्री श्री हितानंद शर्मा

धार सुदर्शन टुडे

भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा आगामी कामकाजी एवं आगामी कार्य योजना को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में 31 अगस्त को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष

राजीव यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, सांसद छतर सिंह दरबार सहित जिला महामंत्री मंचासीन रहे ।

कामकाजी बैठक के पूर्व सभी अतिथियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चना कर महा आरती की गई। जिसके बाद संगठन महापुरषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा संगठन प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा कहा की भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पितृ पुरूष, कुशल संगठक स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरेजी जैसा बनना है भाजपा संगठन का विचार प्रत्येक बूथ तक पहुंचे साथ ही प्रत्येक बूथ पर हर महीने बैठक भी होना चाहिए तब संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा की मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से गाँधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभगिता हो। इस सेवा पखवाड़ा में अनेक प्रकार के सेवा कार्यक्रम किए जाएगे। बैठक को संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी संबोधित करते हुए आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक जिले के सभी वरिष्ठ नेता, भाजपा जिला पदाधिकारी गण , जिले के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष व महामंत्री , भाजपा प्रकोष्ठ जिला संयोजक सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

*सागौर के वार्ड क्रमांक 22 में तेजाजी महाराज के निशान का चल समारोह निकला

Ravi Sahu

*वर्तमान में सरकारी जमीनों पर भूमाफिया ने किये कब्जे…. तो दूसरी और दबंगों ने पूर्व में बिल्डिंग को करवाई धराशाही*

Ravi Sahu

*खाकी वर्दी का हुआ अपमान पुलिस विभाग की सरेआम हो रही है कोटवारों को दी गई खाकी वर्दी के कारण तौहीन*

Ravi Sahu

*अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी, अधिकारीयो व कर्मचारीयो की घोर लापरवाही के कारण हुई सूची में भारी गड़बड़ -भरत पटेल

Ravi Sahu

*पुरानी पेंशन को लेकर आज अध्यापकों ने धार में विशाल वाहन तिरंगा रैली निकाली*

Ravi Sahu

स्व. डाॅ. मनोहर ठाकुर की जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाई

Ravi Sahu

Leave a Comment