Sudarshan Today
हरदोई

एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयीः संजय कुमार

हरदोई। शासन व जिलाधिकारी के दिशा निर्देश के क्रम में आज नगर पालिका परिषद,शाहाबाद के नालंदा शिक्षण संस्थान में रेस अगेंस्ट सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के अंतर्गत अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार
की उपस्थिति में नालंदा शिक्षण संस्थान के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं एवं पालिका कर्मचारियों को एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाते हुए लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु जागरूक किया व एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु जन-जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी ने समस्त नगरवासियों से अपील की है सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करे और अपने आस पास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें, क्योंकि बिना सभी के सहयोग से इस अभियान को सफल नही बनाया जा सकता है। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एम पी जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सक्सेना, सफाई निरीक्षक दीपक कुमार, राजस्व निरीक्षक अनस खां आदि सहित पालिका कर्मियों के साथ नगर पालिका परिषद के कार्यालय से स्टेट बैंक,बड़ी बाजार तक रैली निकाली।
और सभी नगरवासियों से इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है।
नालंदा शिक्षण संस्थान में मनु कुमार शुक्ला,मंदाकिनी राठौर,शाहिद अली, प्रिंसी रस्तोगी, रिदा,अलका,ललित समस्त विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

Related posts

सुरसा में हुई क्षत्रिय महसभा हरदोई की जनसंपर्क बैठक। बैठक में संगठन के विस्तार पर लोगों ने व्यक्त किये अपने अपने विचार। सीमा सिंह संगठन में बनाई गई, युवा मोर्चा,जिला प्रभारी।

Ravi Sahu

पंखे के तार से करंट उतरने से हुई महिला की मौत

Ravi Sahu

तारागाँव में हुआ ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन

Ravi Sahu

कायाकल्प अवार्ड योजना में पिहानी सीएचसी का जिले में पहला स्थान लगातार तीसरी बार पहला स्थान प्राप्त कर बढ़ाया कस्बे का मान

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुँची अवैध पट्टे की शिकायत।

Ravi Sahu

सूचना मिलने पर घटना स्थल पर गये पीआरवी कर्मियों पर धारदार हथियार से हमला। टड़ियावां के पुलिस कर्मियों का काम कर रहे ग्रामीण।

Ravi Sahu

Leave a Comment