Sudarshan Today
हरदोई

सुरसा में हुई क्षत्रिय महसभा हरदोई की जनसंपर्क बैठक। बैठक में संगठन के विस्तार पर लोगों ने व्यक्त किये अपने अपने विचार। सीमा सिंह संगठन में बनाई गई, युवा मोर्चा,जिला प्रभारी।

 

हरदोई -क्षत्रिय महासभा हरदोई के जिला जन संपर्क अभियान में संगठन के प्रचार प्रसार और उसके विस्तार को लेकर रविवार को सुरसा तिराहे के वैभव लान में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें महासभा के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के तमाम क्षत्रिय बधुओं ने भाग लिया,साथ ही समाज और देश के विकास में क्षत्रिय के सहयोग पर लोगों ने अपने अपने विचार भी व्यक्त किए।

बैठक का आयोजन भदैंचा निवासी दीपक सिंह व मधुकर सिंह ने किया।लोगों को सबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा की हरदोई सदर के सेवानिवृत्त पूर्व उपजिलाधिकारी दानबहादुर सिंह जी के नेतृत्व में क्षत्रिय महासभा हरदोई का गठन किया गया,और आज भले ही वो हम सबके बीच नहीँ हैं लेकिन उनके उद्देश्यों को पूरा करने के लिए संगठन सक्रिय है।महासभा के प्रचार प्रसार और उसके विस्तार के लिए विगत माह से जिला जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसी कडी में रविवार को सुरसा तिराहे वैभव लान में बैठक का आयोजन किया गया था।जिसमें महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों द्धारा महासभा के विस्तार के साथ ही आने वाले दशहरा पर्व पर आर आर इंटर कालेज में होने वाले विजयी दशमी पर्व पर ऐतिहासिक भीड जुटाने व समाज और देश हित में क्षत्रियों की विशेष भूमिका हो इसको लेकर उनके विचार भी जाने गए।इस मौके पर प्रमुख रूप से संजय सिंह भिरिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिहं शिवचरण सिंह डाक्टर एस के सिंह दीपू सिंह अवरेनी उदय वीर सिंह पचकोहरा अशोक सिंह लालू हरदोई सचिन सिंह एडवोकेट युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कसरावां आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।बैठक का संचालन महामंत्री राजेश सिंह ने किया।पवन सिंह जोगीपुर दिनेश सिंह अखिलेश सिंह सिकरवार रोहित सिंह सुरसा विवेक सिंह म्योनी आदि मौजूद रहे।

 

महासभा की महिला विंग की अध्यक्षा सीमा बनाई गई, युवा मोर्चा जिला प्रभारी।

 

महासभा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कसरावां ने बताया की महासभा के विस्तार के साथ ही समाज के गरीब तबके और जरूरत मंदों की मदद के लिए महासभा युवाओं को जोड रही है।रविवार को सुरसा में हुई बैठक में सर्व सम्मति से सीमा सिंह को युवा मोर्चा जिला प्रभारी बनाया गया है आगे उनके ही निर्देशन पर युवा मोर्चा टीम कार्य करेगी।

Related posts

पुलिस की शिथिलता से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी व लूट की घटनाऐं।

Ravi Sahu

सत्याग्रह के नाम पर कांग्रेस का चिंतन हुआ बेनकाब सत्याग्रह के नाम पर कांग्रेस हो रही हिंसक ! :मृत्युंजय दीक्षित

asmitakushwaha

अस्तित्व फाउंडेशन के समर कैंप का हुआ समापन

asmitakushwaha

एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयीः संजय कुमार

Ravi Sahu

निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़,मुफ्त में मिली दवाये संजीवनी हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Ravi Sahu

बाढ से निपटने के लिए समस्त तैयारियां चाक चौबंद रखी जायेः-डॉ0 सदानन्द गुप्ता

Ravi Sahu

Leave a Comment