Sudarshan Today
रायसेन

जिले में प्री मानसून की दस्तक:मौसम के बदलते ही गर्मी से राहत, बारिश बंद होने के बाद चल रही ठंडी हवाएं,धूप खिलने गर्मी उमस दिखा रही जलवा

चंद्रेश जोशी सुर दर्शन टुडे रायसेन

रायसेन।जिले में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला और प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई। मौसम के बदलते ही गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है। बारिश बंद होने के बाद ठंडी हल्की हवाएं अभी भी चल रही हैं।लेकिन मंगलवार को सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए रहे।दोपहर बाद चिलचिलाती धूप खिली।जिससे लोग तेज गर्मी पड़ने से पसीने से तरबतर नजर आए।

 

 

पिछले दो तीन दिनों पहले आसमान में काले बादल छाए हुए थे। बादलों ने तड़के से बरसना शुरू कर दिया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। 12 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था, लेकिन हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।

 

पिछले कुछ हफ्तों से गर्मी चरम पर है। तापमान अधिक होने के साथ हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से उमस भी थी। गर्मी से बेहाल हो रहे लोग आसमान से राहत बरसने की उम्मीद कर रहे थे। लोगों की उम्मीद पूरी होती भी दिखी और बारिश भी हुई। आने वाले दिनों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। जिले के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश भी हुई है।.

 

 

 

Related posts

श्री रामलीला मैदान में सीता स्वयंवर एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद की हुई आकर्षक प्रस्तुति

Ravi Sahu

एक साथ एक टैक्स अदा करने पर माफ होगी पेनाल्टी ,परिवहन विभाग ने लिया निर्णय

Ravi Sahu

रविवार को डूबते सूर्य और 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को दिया अर्घ्य,

Ravi Sahu

5 सितंबर को राष्ट्रपति पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित होंगे

asmitakushwaha

निकाय चुनाव में मिली भाजपा को करारी हार:हार के बाद नेता एक दूसरे के सिर फोड़ रहे ठीकरा

asmitakushwaha

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने रायसेन में जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लीदिए ज़रूरी टिप्स

Ravi Sahu

Leave a Comment