Sudarshan Today
मध्य प्रदेशरायसेन

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने रायसेन में जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लीदिए ज़रूरी टिप्स

 

 

रायसेन।भारत देश ने 1 हजार साल तक मुगलों और अंग्रेजों से संघर्ष किया। उसके बाद कई वीर सपूतों के बलिदानों से हमें बमुश्किल आजादी मिली। भारत मुल्क की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो चुके है। पिछले

1 हजार वर्षों में मुगलों और अंग्रेजों ने मिलजुलकर हमारी सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक उन्नति को तोड़कर शिक्षा संस्कार से दूर किया,। क्योंकि वह जानते थे कि सांस्कृतिक चेतना और संस्कृति ही हमारी मुख्य धरोहर है। इसलिए हमारा लक्ष्य राष्ट्र का पुर्ननिर्माण है। ताकि हम अपनी खोए हुए सांस्कृतिक वैभव को पुर्नस्थापित कर सकें। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य भारत

राष्ट्र का पुर्ननिर्माण है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सोमवार को रायसेन में जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सोमवार को नरसिंहपुर और रायसेन प्रवास पर थे। जामवाल ने नरसिंहपुर में पसुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों

प्रमुख कार्यकर्ताओं से भेंट की। जिसके पश्चात वे रायसेन सिटी रवाना हुए। रायसेन में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने जिला पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसके पश्चात पार्टी की अन्य बैठकों में शामिल हुए।

रायसेन में जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जामवाल ने आगे कहा कि आज देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है। हम राष्ट्र निर्माण के साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को साकार कर रहे है। हम सत्ता संगठन के माध्यम से सेवा के संकल्प को पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जो विकास किया है, समाज के अंतिम व्यक्ति तक वह निरंतर जारी रहे। इसके लिए हमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के घर मिले, इसके लिए हमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि समग्र विकास उन्नति का यह क्रम रूके नहीं इसके लिए हमें छोटी छोटी बैठकें कर कार्यकर्ताओं को उर्जित करना है।

बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री शरतेंदु तिवारी, जिले के प्रभारी मंत्री श

अरविंद भदौरिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, महिला वित्त विभाग अध्यक्ष अमिता चपरा, पूर्व मंत्री

रामपाल सिंह राजपूत भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, पूर्व विधायक

रामकिशन पटेल, नरेंद्र सिंह पटेल, श्री विजय पटेल, श्रीमती मंजू धीरेंद्र सिंह कुशवाहामंचासीन थे।

कार्यक्रम के शुरू में जिलाध्यक्ष ने सभी का परिचय कराते हुए बैठक की रूपरेखा बताई।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रविंद्र विजयवर्गीय ने किया।अंत में आभार प्रदर्शन महामंत्री व पार्षद बलराम मालवीय ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष राकेश तोमर, राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष वर्षा लोधी, नरेंद्र शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, सह कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, जिला मंत्री दीपेश जैन, सीमा चौहान, राजेंद्र रघुवंशी, राजेंद्र ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी शिवेंद्र किरार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र नागर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्धकी सिद्दीक, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे, अनुसूचित जनजाति सरदार सिंह सहित जिले के समस्त मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

हजरत दुल्हाबादशाह बाबा के सद्भावना उर्स की तैयारी जोरो पर

asmitakushwaha

नगर व आमजन के लोगों ने कि बस स्टैंड की मांग बस स्टैंड ना होने के कारण इधर-उधर भटकते हैं यात्री व समय से नहीं मिलती है बसें

asmitakushwaha

रेलवे के मुख्य टिकट निरीक्षक रामचरण मीना की उत्कृष्ट सेवाएं अनुकरणीय -रेलवे के टीटीई व रेलकर्मियों की ओर से आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

Ravi Sahu

लगभग 5 दशक पुरानी तहसील टप्पे की मांग होगी पूरी

asmitakushwaha

महिलाओं और बच्चों पर होने वाले लेंगींक हिंसा कि रोकथामके लिए आयोजन

Ravi Sahu

सीईओ जनपद दमोह और पथरिया के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

Ravi Sahu

Leave a Comment