Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ नगर आगमन 

 

 

ईसागढ़। रविवार को ईसागढ़ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का आगमन हुआ प्रदेश अध्यक्ष का किसान मोर्चा द्वारा म्याना, भदौरा ,लहर घाट ,सोहपुर चक्क, रुसल्ला, डूंगासरा, नईसंराय,अमरोद सिंगराना, कडेसरा, महिदपुर,बमनाबर सहित 30 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष के लिए उतसाह दिखा। नगर ईसागढ़ के माधवराव सिंधिया मांगलिक भवन में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा की वहीं कार्यकर्ताओ के प्रश्नों के भी उत्तर दिए। गौरतलब है कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूरे मध्यप्रदेश में जैविक खेती और सुपोषण अभियान के तहत कार्य कर रहे हैं इसी क्रम के नगर में भी प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है उसके लिए भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। एवम पूरी कार्य योजना को विस्तार से बताया। गौरतलब है कि जैविक खेती आधारित किसान प्रशिक्षण शिविर अभी तक के कार्यक्रमों से हटकर नवाचार है जिसे लेकर सभी कार्यकर्ताओं में अति उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर नगर परिषद के अध्यक्ष पति एवम मण्डल अध्यक्ष शिवेन्द्र यादव ने भी आभार व्यक्त करते हुए ओजपूर्ण शब्दों में प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि इतना बड़ा कार्यक्रम हमारे नगर में होना सौभाग्य का विषय है और हम इस कार्यक्रम को कार्यकर्ताओ के बल पर अवश्य सफल बनाएंगे साथ ही प्रशिक्षण वर्ग में जो भोजन कार्यकर्ताओं को कराया जायेगा वो भी जैविक होगा जिसकी खेती स्वम् मण्डल अध्यक्ष करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी ने भी नगर के सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की एवम सभी का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, मण्डल अध्यक्ष शिवेन्द्र यादव,उपाध्यक्ष गोविंद सोनी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू यादव, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दादा सिरनाम सिंह यादव, मनोज शर्मा, कृष्णगोपाल पालीवाल, सतपाल रघुवंशी एवम सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मलित हुए।

Related posts

sapnarajput

वी आई टी कॉलेज कोटरी में फांसी के फंदे पर झूल कर छात्र ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

Ravi Sahu

चोपाली से प्रसुता को बैलगाड़ी से स्वास्थ्य केन्द्र लाने के मामले की सीएमएचओ ने जांची वस्तुस्थिति

Ravi Sahu

ओबीसी महासभा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कमलेंद्र पटेल को रीवा संभाग का मिला अतिरिक्त प्रभार

Ravi Sahu

बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर मनाया भाई दूज का पर्व।

asmitakushwaha

औबेदुल्लागंज और मण्डीदीप में स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती भदौरिया ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से किया संवाद

Ravi Sahu

Leave a Comment