Sudarshan Today
Other

किस्को में कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत की जीत का लिया संकल्प

लोहरदगा: किस्को स्थित एक हॉल में प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युनूस अंसारी के नेतृत्व में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें विधिवत रूप से कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत की जीत के लिए संकल्प लिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सभी बूथों को मजबूती से जीतकर प्रत्याशी सुखदेव भगत को जीताना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा मार्जिन के साथ इंडिया गठबंधन को दिलाया जा सके। साथ ही कहा गया कि देश का लोकतंत्र संविधान खतरे में है। देश के युवा बेरोजगार हैं, मंहगाई से लोग परेशान हैं। अब लोगों ने भी सरकार को बदलने का मूड बना लिया है। देश का पिछले 10 वर्षो में नुकसान हुआ है उसे हर हाल में अब उबारने का वक्त आ चुका है। केंद्र में अंबानी अडानी की मोदी सरकार देश के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। सरकार जात-पात और धर्म की ओछी राजनीति पर उतर आई जो है देश के लिए सही नहीं हैं। मौके पर कांग्रेसी नेता सामूल अंसारी, राजेन्द्र यादव, मनीष कुजूर, सुखमनी लकड़ा, बसंती भगत, मंगरा भगत, खुदिया कुमार, लुइस खलको, धनेश्वर भगत, महेंद्र किसान, मुन्ना भगत, तबरेज़ अंसारी, शेख सादिक, नसीम अंसारी, कबीर अंसारी, ज़फर इमाम, नुसरत अंसारी, उल्फत अंसारी, शमसाद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

करेली में सांसद श्री सोनी ने किया बीसीजी वैक्सिनेशन का शुभारंभ

Ravi Sahu

तत्काल प्रभाव से तहसीलदार जयसिंहनगर को कमिश्नर ने किया निलंबित 

Ravi Sahu

बंजारा युवा संघ के तत्वाधान में संत शिरोमणि श्री सेवालाल महाराज की 285 जन्म जयंती किल्लौद ब्लॉक के सभी ग्राम में भव्य शोभा यात्रा बाइक एवम कार रैली निकाली निकली गई,

Ravi Sahu

बालिकाओं का सम्मान बढ़ाने विषयक कार्यक्रम हुआ संपन्न 

Ravi Sahu

राजमहल से मंत्री श्याम बिहारी और विधायक भईया लाल तो कोडरमा लोकसभा में विधायक गोमती साय व कृष्ण बिहारी जायसवाल प्रवासी प्रभारी नियुक्त

Ravi Sahu

गणगौर उत्सव में आई महिलाओं व बालिकाओं को दी विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी

Ravi Sahu

Leave a Comment