Sudarshan Today
khargon

महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा की सुख समृद्धि की कामना

झिरन्या से संवाददाता अंकुश अवस्थी की रिपोर्ट

झिरन्या। ब्लॉक कॉलोनी शिव मंदिर के पास सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। सबने वट सावित्री पूर्णिमा का पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने वट वृक्ष पर 108 बार सूत लपेट परिक्रमा कीं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। मंगलवार को नगर क्षेत्र में भोर से ही सावित्री वट वृक्ष पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ रही। जगह-जगह महिलाओं ने विधि विधान से वट वृक्ष की पूजा करते हुए सौभाग्य और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाएं ने पूर्णिमा पर वट सावित्री व्रत रखते हुए पति के लंबी आयु की कामना की। मान्यता है कि आज के ही दिन सावित्री ने यमराज को अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाने पर विवश कर दिया था। वट वृक्ष का पूजा-अर्चन के उपरांत भीगे चने सास को सौंप आशीर्वाद प्राप्त किया। जबकि दीन-दुखियों को वस्त्र, फल आदि दान किया गया । शाम तक मंदिरों में यह पूजन अर्चन का दौर चलता रहा ।

Related posts

खरगोन भारत जोड़ो यात्रा में समाज कल्याण प्रकोष्ठद्वारा राहुल गांधी का अभिनंदन किया

Ravi Sahu

झिरनिया जनपद शासन को लगाया लाखो का चूनापहली ही बारीश में 3,लाख 54हज़ारका शोक्ता गड्ढा पहली बारिश मे भ्रष्टाचार की चढ़ा भेंट

Ravi Sahu

खरगोनसांसद कलेक्टर समाज सेवक अधिकारी और पत्रकारों ने पहने दस्ताने और गंदगी साफ की

Ravi Sahu

झिरनिया ब्लॉक से आदिवासी बचाओ रैली यात्रा गुजरात के लिए प्रस्थान

Ravi Sahu

खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुघरियाखेडी कि जिला सहकारी बैंक चोरी के आरोपी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Ravi Sahu

खरगोन महिलाओं को देवी अहिल्या से प्रेरणा लेनी चाहिएः नपा अध्यक्ष छाया जोषी

asmitakushwaha

Leave a Comment