Sudarshan Today
शहडोल

संभाग के पुलिस की मानवीयता की चर्चा सुखियों में चल रही है 

एडीजीपी ने घायल पुलिस अफसर को पहुंचाया अस्पताल

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के काम की सराहना चारों ओर हो रही है। दरअसल, जंगल में सड़क के किनारे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे ASI के लिए एडीजीपी फरिश्ता बन कर पहुंचे।

देर रात जंगल से लगे नेशनल हाईवे पर लहूलुहान गंभीर अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे शहडोल पुलिस जोन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। एडीजीपी ने उस घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से शहडोल जिला अस्पताल लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया।

सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़ा वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग का एक अफसर था। जो गंभीर अवस्था में जंगल में सड़क के किनारे पड़ा था। खाकी के इस सराहनीय कार्य की पुलिस हर तरफ सराहना हो रही है।

गांव से लौट रहे थे शहडोल

 

देर रात एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर अपने ऑफिस कमांडो के साथ ग्राम भ्रमण से शहडोल लौट रहे थे। इस दौरान उमरिया जिले के घुनघुटी जंगल के नेशनल हाईवे में एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में सड़क पर पड़ा हुआ दिखा। जिसे देखकर तत्‍काल वाहन रोकने के निर्देश दिए। घायल की पहचान सहायक उपनिरीक्षक लालमणि सिंह शहडोल के रूप में की गई।

Related posts

कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं निराकरण के दिये निर्देश, कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई जन सुनवाई

Ravi Sahu

नगर विकास की परिकल्पना को साकार करना मेरा प्रथम मुख्य उद्देश्य, शशि, पुष्पेंद्र

Ravi Sahu

जबलपुर मुख्यालय में बिद्युत कर्मचारी जनता यूनियन का ऐतिहासिक प्रदर्शन कम्पनी प्रबंधन नें घुटनें टेके,  शाम होते होते किया पेंशन का भुगतान

Ravi Sahu

मीजल्स रूबेला अभियान का हुआ शुभारंभ खसरा और रूबेला से बचाव के लिये जरूरी है टीका – डा.आर.एस.पाण्डेय

Ravi Sahu

पत्रकारों के हित की लड़ई लड़ेंगे एवं मुख्यमंत्री के नाम दिया जाएगा ज्ञापन तिवारी 

Ravi Sahu

श्रीराम जांनकी मंदिर में 14 से पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ का होगा आयोजन, तैयारियों जोरों पर 12 जजमान यज्ञशाला में होंगे विराजमान

Ravi Sahu

Leave a Comment