Sudarshan Today
शहडोल

श्रीराम जांनकी मंदिर में 14 से पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ का होगा आयोजन, तैयारियों जोरों पर 12 जजमान यज्ञशाला में होंगे विराजमान

आशीष नामदेव शहडोल ब्यूरो

बुढ़ार। अतिप्राचीन श्री राम जांनकी मंदिर में पांच वर्षो के अंतराल में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में इस बार पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी है।मंदिर के पूज्य ब्रह्मलीन महंत श्री नारायण दास शास्त्री जी के द्वारा चलाई जा रही परंपरा के अनुसार हर 5 वर्ष में मंदिर में पंचकुंडीय महायज्ञ को साकार करने में मंदिर के महंत श्री रामबालक दास जी महाराज की सद प्रेरणा से आगामी 14 फरवरी से 24 फरवरी तक पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।14 फरवरी को दशविधी स्नान जल यात्रा, बिष्णु पूजन,15 को पंचांगन पूजन, आचार्य वरण, मंड़प वेदी रचना,16 को मंड़प पूजन,अग्नि स्थापना, नवग्रह आहुति,17,18 को मंड़प पूजन, महारुद्र आहुति,21 को मंड़प पूजन महारुद्र आहुति,उपनयन संस्कार,23 को सांय कालीन सैय्याधिवास 24 को पूर्णाहुति, देव विसर्जन, अभ्त स्नान 25 को ब्राह्मण भोज भंडारा प्रसाद वितरण का भी होगा आयोजन।इनके मुखारविंद से होगी अम्रत रस की बर्षा मंदिर में होने वाले रुद महायज्ञ में 14 से 17 तक जगत गुरु रामानंदाचार्य एवं स्वामी रामा दिनेशा चार्य महाराज, काशी पीठाधीश्वर हरिधाम रामघाट अयोध्या नगरी,18 से 22 अनंत विभूषित जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज शक्ति पीठाधीश्वर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश,14 से 17 महंत सर्वेश्वरा नंद महाराज चित्रकूट धाम, 14 से 17 सुश्री आस्था देवी, जबलपुर,18 से 22 सुश्री नीलम गायत्री, जालौन,18 से 20 संत आशीत कृष्ण शास्त्री श्री धाम वृंदावन के मुखारविंद से ज्ञान धर्म रस की होगी वर्षा।मंदिर में अखिल ब्रह्मांड नायक देवाधिदेव आदिदेव भगवान महादेव की माहिती कृपा स्वरूप श्री राम जानकी मंदिर में पंचकुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ के पावन संरक्षक पूजनीय ब्रह्मलीन स्वामी श्री नारायण दास जी शास्त्री के कृपा पात्र श्री राम जानकी मंदिर के महंत श्री राम बालक दास महाराज होंगे।महायज्ञ ये होंगे साक्षी अरुण कुमार शर्मा, कटकोना राम लखन शुक्ला, सुरेश दशोरे, बालमुकुंद गुप्त, बाबूराम शुक्ला, अनिल गुप्ता, राघवेंद्र ताम्रकार, पुरुषोत्तम नायक, सत्य प्रकाश गुप्ता बैकुंठपुर, नारायण गुप्ता सपत्नीक यज्ञशाला के होंगे साक्षी।

Related posts

नेशनल लोक अदालत के आयोजन हेतु तिथियां हुईं निर्धारित

Ravi Sahu

भाजपा के नीतियों से रूबरू होकर दें रहें समर्थन मतदाताओं का वार्ड क्रमांक दस की प्रत्याशी शशि, पुष्पेंद्र ताम्रकार को मिल रहा जन सहयोग, डोर टू डोर दें रहें

Ravi Sahu

*एक युद्ध प्लास्टिक के विरुद्ध कैम्पेन कर सृष्टि गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश “*

Ravi Sahu

आशा पर्यवेक्षक एवं आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण स्वास्थ्य के क्षेत्र में लायेगा जागरूकता- डॉ पाण्डेय

Ravi Sahu

15 नवम्बर को लागू होगा पेसा एक्ट- शिवराज महामहिम राष्ट्रपति का जनजातीय परंपराओं के अनुसार किया जाएगा स्वागत मुख्यमंत्री ने दी पत्रकारों को जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की जानकारी

Ravi Sahu

जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक आज

Ravi Sahu

Leave a Comment