Sudarshan Today
sarangpur

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के लिए राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत मांगेंगे वोट आज सारंगपुर नया बस स्टैंड पर गहलोत और दिग्विजय करेंगे आमसभा

सारंगपुर/ सुदर्शन टुडे (गोपाल राठौर)

आज चार मई को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सारंगपुर में आम सभा करेंगे। अभी तक सारंगपुर में चुनाव प्रचार अभियान स्थानीय नेताओं द्वारा ही संचालित किया जा रहा था। कोई भी केंद्रीय नेता अभी नहीं आया था। अब चुनाव प्रचार थमने में दो दिन शेष रह गए हैं। इसी देखते हुए पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भेजने का निर्णय लिया है। आज शनिवार को सारंगपुर में दिग्विजय सिंह के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वोट मांगेंगे और सारंगपुर में सभा के साथ विभिन्ना सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप जैन ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे सारंगपुर के नया बस स्टैंड पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोजी एवं पूर्व सीएम मप्र दिग्जिवयसिंह जी राजा साहब विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। श्रीगहलोत हेलीकाप्टर से सारंगपुर पहुंचेंगे, हेलीपेड की व्यवस्था जेल रोड स्थित स्टेडियम ग्रांउड पर की गई है। वह से कार के द्वारा सभा स्थल पर पहुंचेगे। श्रीजैन ने कांग्रेसजनों एवं आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में सभा में शामिल होने का आग्रह किया है।

Related posts

श्री गौड़ ब्राह्मण समाज ने फूलों की होली खेल कर मनाया होली मिलन समारोह।

Ravi Sahu

दिग्विजय सिंह के समर्थन में सचिन, गहलोत मांगेंगे वोट अशोक गहलोत सारंगपुर में चार मई को करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

Ravi Sahu

बदलते मौसम कै मिजाज के मौसमी बिमारियों बड़ने लगी सिविल अस्पताल में सर्दी-जुखाम, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 

Ravi Sahu

विकास यात्रा ने प्रथम दिन में सारंगपुर विधानसभा के गांव कालापिपल से किया शुरूआत

Ravi Sahu

दिग्विजय सिंह भैंसवामाता मे अष्टमी के अवसर पर करेंगे विशेष पूजा अर्चना

Ravi Sahu

प्याऊ शुभारंभ के साथ रीजन चेयर पर्सन की आधिकारिक यात्रा हुई संपन्न 

Ravi Sahu

Leave a Comment