Sudarshan Today
aasthasarangpur

दिग्विजय सिंह के समर्थन में सचिन, गहलोत मांगेंगे वोट अशोक गहलोत सारंगपुर में चार मई को करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

सारंगपुर/सुदर्शन टुडे(गोपाल राठौर)

सारंगपुर में चुनाव की सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। 3 और 4 मई को कांग्रेस के दो बड़े नेता राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट संसदीय क्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। साथ ही वे कई गांवों का दौरा करेंगे। कांग्रेस ने सभा के लिए आसपास के सभी गांव के ग्रामीणों को निमंत्रण भेजा है।तीन को सचिन और 4 मई को गहलोत करेंगे चुनावी सभा को संबोधित जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान कांगे्रस सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 3 मई को जिले के जीरापुर में दोपहर 12 बजे और ब्यावरा में दोपहर दो बजे सभा को संबोधित करेंगे। जबकि पूर्व राजस्थान सीएम अशोक गहलोत 4 मई को संसदीय क्षेत्र के सारंगपुर एवं चाचौड़ा में कांगे्रस प्रत्याशी श्रीसिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गहलोत अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार 4 मई दोपहर 12 बजे चाचौड़ा पहुँचेंगे। दोपहर 12 बजे संसदीय क्षेत्र की चाचौड़ा विधानसभा में श्रीसिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गहलोत उसी दिन दोपहर 2 बजे सारंगपुर शहर के बागकुआं टंकी पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीसिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Related posts

सरस्वती शिशु मंदिर प्रकटोत्सव में हुए शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर

Ravi Sahu

श्री गौड़ ब्राह्मण समाज ने फूलों की होली खेल कर मनाया होली मिलन समारोह।

Ravi Sahu

जनशक्ति युवा मंच ने लगाया छप्पन भोग उमड़ा जनसैलाब

Ravi Sahu

ब्रह्माकुमारीज द्वारा मनाया गया होली महोत्सव।सबको ईश्वरीय रंगों में रंगने का श्रेष्ठ कार्य कर रही ब्रह्माकुमारी बहनें- मंत्री टेटवाल।

Ravi Sahu

ठंड बढ़ने पर विद्यालयों के समय परिवर्तन करने की मांग……

Ravi Sahu

यातायात जागरूकता कार्यशाला का हुवा आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment