Sudarshan Today
chaiwasaमध्य प्रदेश

नामांकन पर्चा निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपते गीता कोडा

 

संवाददाता ——मोहम्मद इब्राहिम चाईबासा

चाईबासा। सोमवार को सिंहभूम लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता कोडा ने प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और भाजपा के पदाधिकारियों तथा भारी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ नामांकन पर्चा भरा।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि अबकी बार 400 पार में पश्चिमी सिंहभूम की सीट भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा ने झारखंड में 12 सीटें जीती थी , इस बार सभी 14 सीटें जितनी है। श्री मरांडी भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के नामांकन के मौक़े पर चाईबासा के खूँटकट्टी मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। वह इस मौक़े पर झामुमो , राजद और कांग्रेस पर जम के बरसे। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा , राजद और कांग्रेस की सरकार चल रही है। इस सरकार ने 4 वर्षों में इस राज्य को खोखला कर दिया है। गीता कोड़ा ने नामांकन पर्चा भरा।

Related posts

धर्मांतरण के विरोध में हिंदू युवा जनजातीय संगठन ने थाना चैनपुर झिरन्या में दिया आवेदन

Ravi Sahu

हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रम

asmitakushwaha

राजपुर में शिक्षको के रिफ्रेशर प्रशिक्षण का राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल की टीम द्वारा किया गया निरीक्षण

Ravi Sahu

महाकाल लोक का लोकार्पण गैरतगंज तहसील के पाटन में स्थित है नीलकंठेश्वर धाम  लगभग 500 साल पहले खुदाई के दौरान मिला था 11सौ रूद्रधारी शिवलिंग 

Ravi Sahu

खरगोन आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 3 लाख 20 हजार की अवैध मदिरा जप्त की

Ravi Sahu

उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये सभी जरूरी इंतजाम करें

Ravi Sahu

Leave a Comment