Sudarshan Today
KHANDWAमध्य प्रदेश

सांसद श्री पाटिल ने सी.एच.सी. छैगाँवमाखन को दिए आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण

शंकर सिंह सोलंकी
सुदर्शन टुडे संवाददाता

खंडवा 15 मार्च, 2024 – क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास एवं पंधाना विधायक श्रीमति छाया मोरे के सहयोग से सी.एस.आर. मद से गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन को विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण प्रदाय किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि सी.एस.आर. मद से सी.एच.सी. छैगाँवमाखन को विभिन्न उपकरण जैसे सिरिंज पम्प, बेबी वार्मर, बीपेप मशीन, आई.सी.यु. ट्रॉली, उपकरण ट्रॉली, मरीज मॉनिटर, आई.सी.यु. बेड, बेडसाइड लोकर, व्हील चेयर, स्ट्रेचर ट्रॉली, एयर कंप्रेसर नेबुलाइजर, डिजीटल ब्लड प्रेशर मॉनिटर, फेटल डॉपलर, फिंगरट्रिप पल्स ऑक्सिमीटर, ई.सी.जी. मशीन, हाई वेक्युम सक्शन मशीन, सीपेप मशीन व अन्य आवश्यक उपकरण प्राप्त हुए है। इससे मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग होगा। कार्यक्रम में सांसद श्री पाटिल व विधायक श्रीमती मोरे द्वारा हितग्राहियों को मच्छरदानी भी वितरित की गई। इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश सोनी सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related posts

वन सुरक्षा कैंप जमुनिया में किया गया अनुभूति ईको कैम्प का आयोजन, स्कूली बच्चो नें उकेरी कलाकृति, किया गया पुरुस्कृत,

Ravi Sahu

तराना व कायथा मे दिनांक 3/3/24 को संपूर्ण मध्य प्रदेश में आयोजित पुलिस जन सम्मान समारोह आयोजित

Ravi Sahu

नवागत कमिश्नर बी.एस. जामोद ने पदभार संभाला सुदर्शन टुडे शहडोल

Ravi Sahu

जलाभिषेक अभियान में पधारे महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के अध्यक्ष व बैरागी समाज के गोरव श्री भरतदास जी बैरागी राज्यमंत्री व माननीय श्री विभास जी उपाध्याय राज्यमंत्री

asmitakushwaha

महावारी अभिशाप नहीं वरदान है- शर्मा

sapnarajput

पुलिस अधीक्षक जी के निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई कर 09 प्रकरणों में 09 आरोपियों से 49.5 लीटर अवैध की जप्त….

Ravi Sahu

Leave a Comment