Sudarshan Today
देश

v

पूर्व विधायक संजय यादव व भगवान पाठक ने पार्टी को मजबूत बनाने की दिलाई शपथ

सुदर्शन टुडे विनोद गौतम की रिपोर्ट

सिकन्दरपुर (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर सिकन्दरपुर के प्रांगण में पूर्व विधायक भगवान पाठक की अध्यक्षता में मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाठक ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी का याद 42वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना एक कर दिया था। आज पार्टी का परचम हर जगह लहरा रहा है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत की ही देन है, जिनके द्वारा खून पसीना एक करके पार्टी के ईट से ईट को जोड़ने का काम किया गया। वही पूर्व विधायक संजय यादव के द्वारा बंसी बाजार ज्ञान कुंज एकेडमी के प्रांगण में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की देन है कि आज लगभग हर जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कार्यकर्ताओं की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। ज्ञानकुंज एकेडमी बंशी बाजार के प्रबंधक देवेंद्र सिंह के द्वारा स्थापना दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और विद्यालय परिवार में आए हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय यादव नें भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का श्रेय वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन व कार्यकर्ताओं का कठोर परिश्रम का फल बताया तथा भारतीय जनता पार्टी के शुरू होने से लेकर अब तक की विकास यात्रा को विस्तार पुर्वक बताया। इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक संजय यादव ने अपनें मन की पीड़ा को भी व्यक्त किया। अपने उद्बोधन में कहा कि बीते दिनों कुछ मौकापरस्त लोगों को गिरगिट की तरह रंग बदलते भी देखा गया है और वो लोग कभी सक्सेस नहीं होंगे, जो गिरगिट की तरह रंग बदलने का काम करते रहें हैं। कहां की हमारा और इस क्षेत्र का दुर्भाग्य रहा जो हम लोग बहुत कम वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। कहा कि मैं विधायक था तब और अब विधायक नहीं हूं तब भी आम जनता की सेवा मेरा परम कर्तव्य है। क्षेत्र के विकास और लोगों के न्याय के लिए मेरी लड़ाई पहले भी थी तथा भविष्य में भी यें लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। कहा कि सिकन्दरपुर की जनता मेरे लिए वोट का साधन नहीं बल्कि क्षेत्र का एक एक व्यक्ति मेरे परिवार का हिस्सा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक अरविंद राय, नवानगर मण्डल अध्यक्ष शोभन राजभर, ब्लॉक प्रमुख नवानगर केशव प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र सिंह, प्रबंधक देवेन्द्र नाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद सोनी, हरिभगवान चौबे, विनोद शंकर गुप्ता व लालबचन शर्मा आदि मौजूद रहें

Related posts

आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव अमरपुर उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में 25 अप्रैल को अमृत महाउत्सव के अवसर पर एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

asmitakushwaha

सहकार भारती के हमीरपुर इकाई के पद्धाकरीयो की हुई घोषणा

asmitakushwaha

ग्राम उमनिया में आरपीआई ए का बैठक संपन्न हुआ

Ravi Sahu

नरसिंहगढ़ रियासत के महाराज ,नरसिंहगढ़ विधायक श्री मंत राज्यवर्धन सिंह जी के भानुनिवास पर पहुंचकर भाजपा मंडल बोड़ा के कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर्व की शुभकामनाए दी*

Ravi Sahu

मोहगांव में गोवर्धन पूजा के कृतज्ञता प्रकृति के कृतज्ञता का महोत्सव का लाइव प्रसारण मुख्यमंत्री का देखा गया*

Ravi Sahu

कानपुर देहात में मकान व दुकान में चोरी, नगदी आभूषण व सामान पार

Ravi Sahu

Leave a Comment