Sudarshan Today
Other

घर घर पहुंचाया गया अक्षत कलश, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए दिया गया निमंत्रण

सुदर्शन टुडे। लोहरदगा

अयोध्या में श्री राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व में शामिल होने के लिए अक्षत व निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता विजय कुमार साहू, मुकेश कुमार साहू, राजकुमार मुंडा एवं सुरेश बैठा द्वारा घर घर अक्षत, पंपलेट, एवं भगवान राम के मंदिर का फोटो का वितरण किया गया। इस दौरान लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखण्ड के पतरातू, बगड़ू व अन्य स्थानों में निमंत्रण दिया गया। मौके पर विजय कुमार साहू ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसमें किस्को प्रखण्ड क्षेत्र में विहिप द्वारा घर घर अक्षत और निमंत्रण पत्रक देकर लोगों से मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने का आग्रह किया जा रहा है। मौके पर मुकेश राजकुमार, लमुकेश, सुरेश, नकुल सिंह, शंकर साहू, रामदास महली, बालमंती देवी, सावित्री व अन्य मौजूद रहे।

Related posts

अयोध्या में राजा श्री राम विराजमान होंगे हम सौभाग्य शाली है दीपावली की तरह मनाया जायगा प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा   

Ravi Sahu

नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री पहुंचे खरगोन , जिले को दी करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात

Ravi Sahu

मज़दूर कामगार ही बनाएंगे भारत का भविष्य – ठाकुर

Ravi Sahu

फायर सेफ्टी संबंधी जांच के लिये संयुक्त दल गठित

Ravi Sahu

प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर स्कूल को गोद लेकर छात्रों को दी कई सौगातें

Ravi Sahu

लोक निर्माण मंत्री से मिले राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी पुल निर्माण के संबंध में की चर्चा

Ravi Sahu

Leave a Comment