Sudarshan Today
Other

अयोध्या में राजा श्री राम विराजमान होंगे हम सौभाग्य शाली है दीपावली की तरह मनाया जायगा प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा   

घर कार्यकर्ता रामराम प्रेमी अक्षत लेकर आयंगे कार्यक्रम का न्यौत देगें गाँव गाँव भव्य आयोजन होंगे

डिण्डौरी अमरपुर विकसित भारत सकल्प यात्रा विकासखण्ड अमरपुर के ग्राम भाखा एंव देवरी पहुॅची जहाॅ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी हर क्षेत्र में भारत देश की कीर्ति बढा रहे मेरा देश आगे बढ रहा साथ ही कहा कि अब कोई भी व्यक्ति सरकारी दफतरों के चक्कर लगाने व परेशान होने की जरूरत नही है अब सरकार आपके पंचायत खुद आयेगी और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को घर बैठे लाभ देगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, शोषितों व वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। पहले की कांग्रेस सरकार सिर्फ सत्ता सुख भोगती थी, उन्हे राज्य के विकास से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नही था उनका उद्देश्य खुद का विकास करना था, आपको याद होगा कांग्रेस की सरकार मे रोड़ का पता नही था, लाइट कभी आती नही थी हमेशा अंधेरा बना रहता था, लेकिन जबसे भाजपा की सरकार आयी है आज पूरे प्रदेश मे चमचमाती सड़के एवं चैबिस घंटे बिजली ये सिर्फ भाजपा सरकार मे ही संभव है। आज पूरे प्रदेश को मे हर वर्ग के विकास के लिए हमारी म.प्र. की सरकार कार्य कर रही है, जिसमे वर्तमान मे लाड़ली बहना योजना ये योजना न सिर्फ महिलाओं को सशक्त करेगी बल्कि इस योजना के माध्यम से महिलाऐं आत्मनिर्भर बनेगी जिससे प्रदेश व राष्ट्र सशक्त होगा। पहले 20 हजार घर, 30 हजार शौचालय जैसे लक्ष्य हुआ करते थे। लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश में पहली बार संपूर्ण सेचुरेशन का कांसेप्ट दिया। हर घर में शौचालय, हर जरूरतमंद माता-बहन को गैस कनेक्शन, हर घर में नल से जल जैसी योजनाएं संपूर्ण सेचुरेशन की ही उदाहरण हैं। संपूर्ण सेचुरेशन को हासिल करने के लिए ही मोदी सरकार ने प्रदेश के 80 लाख घरों में शौचालय बनाए हैं, तो 1.2 करोड़ प्रधानमंत्री अन्न योजना के कॉर्ड बनाए हैं। 10.87 लाख गैस सिलेंडर बांटे गए हैं। 42 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। 4000 कि.मी. नए राजमार्ग बनाए जा रहे हैं। रीवा, ग्वालियर और जबलपुर एयरपोर्ट का विकास हो रहा है, 35 रेल्वे स्टेशन विश्वस्तरीय बनाए जा रहे हैं। प्रदेश की विकास दर 16 प्रतिशत हो गई है और सिंचाई क्षमता 47 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गई है। प्रदेश की 46 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं। प्रदेश में 24 मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा पॉलीटेक्निक की पढ़ाई हिंदी में शुरू कराई जा रही है। उक्त कार्यक्रम मे वरिष्ठ नेता धोबीसिंह परस्ते, , निर्माण समिति सभापति किशोर मार्को माखन साहू राम किशोर ठाकुर रामनाथ उद्दे आकाश नामदेव रमेश यादव धोबी सिंह परस्ते रामकुमार वनवासी नारायण ठाकुर ओम प्रकाश ठाकुर रामसिह नन्दा यदुनन्दन ठाकुर कैलास ठाकुर अनिल साहू सहित सैकडो की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे

Related posts

फरीदपुर पुलिस ने अफीम तस्कर पकड़ा, जेल भेजा

Ravi Sahu

मानव श्रंखला बना कर मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया

Ravi Sahu

जवेरा बीआरसी ने किया अनेक मतदान केंद्र का निरीक्षण प्रधान अध्यापकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Ravi Sahu

झूलेलाल जयंती पर कोयलांचल में आयोजित होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम, होली मिलन समारोह भी होगा, दौलत

Ravi Sahu

मंशाराम पंचोले बने कुशवाह समाज अध्यक्ष

Ravi Sahu

स्ट्रांग रूम का जायजा व मतगणना कक्षों की तैयारियों की अवलोकन

Ravi Sahu

Leave a Comment