Sudarshan Today
khargonमध्य प्रदेश

खरगोन कलेक्टर ने नन्हे बालक के इलाज के लिए दी 20 हजार की आर्थिक सहायता

 सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ लालू जामलकर खरगोन

खरगोन कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने ब्लड शुगर की बीमारी से ग्रसित 05 वर्षीय नन्हे बालक हर्षराज के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके उपचार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। इस सहायता राशि के मिलने से बालक हर्षराज के पिता संजय सिंह चौहान को बड़ी राहत मिली है और वह इससे खुश है। बड़वाह निवासी संजय सिंह आज 07 दिसंबर को अपने बीमार पुत्र के उपचार के लिए मदद की गुहार लेकर कलेक्टर श्री शर्मा के पास पहुंचा था। उसके बताया कि उसका 5 वर्षीय पुत्र हर्षराज ब्लड शुगर की बीमारी से ग्रसित है। पुत्र हर्षराज का उपचार किया जा रहा है जिसमें अत्यधिक पैसा खर्च हो रहा है। पुत्र को प्रतिदिन 300 रुपये का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। गरीब होने के कारण वह इतना खर्च वहन नहीं कर पा रहा है। संजय सिंह की समस्या सुनने के बाद कलेक्टर श्री शर्मा ने तत्काल उसे 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता रािश का चेक प्रदान किया है।

Related posts

खरगोन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान देंगे करोड़ो रूपये की सौगात 400 करोड़ रूपये से अधिक के 113 और 284 करोड़ के विकास कार्याे का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन

Ravi Sahu

हरेक क्षेत्र में मप्र संपूर्ण प्रगति कर रहा-स्वास्थ्य मंत्री, मप्र के   67 वें स्थापना दिवस समारोह खेल स्टेडियम में आयोजित किया

Ravi Sahu

भारतीय ज्ञान विज्ञान से वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारत

Ravi Sahu

महादेव मित्र मंडल मनायेगा युवा दिवस एवं भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की दी जिम्मेदारी

Ravi Sahu

अवैध उत्खननकर्ता के विरुद्ध राजत्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्यावाही पोकलेन मशीन सहित तीन हाईवा जप्त

Ravi Sahu

बरही में 35 से 40 हजार आदिवासियों बंधुओं की उपस्थिति में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह संपन्न।

Ravi Sahu

Leave a Comment