Sudarshan Today
बैतूलमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नव निर्वाचित विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने भोपाल में की सौजन्य भेंट, प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने पर दी शुभकामनाएं

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल रामेशवर लक्षणे जिला ब्यूरो चीफ

 

भौरा। घोड़ाडोंगरी विधान सभा क्षेत्र की नव निर्वाचित विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने मंगलवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंटकर मध्यप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत एवं प्रदेश में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर उन्हे शुभकामनायें एवं धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती गंगा सजन से उइके से आत्मीयता से मिलकर बैतूल जिले की पांचो विधानसभा सीटो पर भाजपा की जीत होने पर खुशी जाहिर की।विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल जिले की पांचो सीटे जीतने जिला भाजपा संगठन सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल जिले में घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट से जीत हासिल करने पर घोड़ा डोंगरी विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों के साथ ही विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत से मध्यप्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत की सफलता हासिल की है। मध्यप्रदेश में पुन: भाजपा सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की जनता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

Related posts

निमाड़ और मालवा का सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक गणगौर पर्व

Ravi Sahu

शुजालपुर अक्षय तृतीया पर मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

asmitakushwaha

दशहरा मैदान पर अतिक्रमण, रोड़ पर जलाया रावण।

Ravi Sahu

वटे्श्वर धाम क्रिकेट कप का फाइनल मैच 2 जनवरी को आज खेलें जाएंगे सेमीफाइनल मैच

Ravi Sahu

स्थापना दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रशासन को लताड़ा

Ravi Sahu

गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पुष्पांजलि अर्पित

Ravi Sahu

Leave a Comment