Sudarshan Today
पचोरमध्य प्रदेश

श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र देव के कोप से गोकुल वासियों की रक्षा की -पंडित धर्म ध्वजाचार्य जी महाराज

पचोर (हरीश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

 

नगर में हनुमान सेवा समिति वा सुंदरकांड पारायण समिति भोजपुरीया एवं समस्त नगर वासी के तत्वाधान में श्री राम भक्त हनुमान मंदिर पचोर पर श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं निशुल्क 13 कन्याओं के विवाह का आयोजन होगा। कथावाचक श्रीश्री 108 पंडित धर्म ध्वजाचार्य जी महाराज मानस महारथी भगवान भूषण ज्योतिष भास्कर विंध्याचल धाम मिर्ज़ापुर उत्तरप्रदेश ने कथा के पांचवें दिन मंगलवार को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार गोवर्धन पर्वत को उठाकर भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र देव के कोप से गोकुल वासियों की रक्षा की थी। इसके अलावा और भी बताया कि कैसे बाल गोपाल ने अपनी अठखेलियों से अपने बाल स्वभाव के तहत मंद-मंद मुस्कान व तुतलाती भाषा से सबका मन मोह रखा था। उन्होंने और कहा कि
सधाा सुख केवल भगवान के चरणों में है। भगवान के सम्मुख और उनके शरणागत होने को ही भागवत कथा है। भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई भी साधन नहीं है इसलिए व्यस्त जीवन से समय निकालकर कथा को आवश्यक महत्व देना चाहिए। भागवत कथा से बड़ा कोई सत्य नहीं है। भागवत कथा अमृत है। इसके श्रवण करने से मनुष्य अमृत हो जाता है। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि 7 दिसंबर को 13 कन्याओं का निशुल्क विभाग होगा एवं भागवत समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा महेश मालवीय दुर्गा प्रसाद शर्मा मामा जगदीश पाराशर एसएन गहलोत रामेश्वर शर्मा रमेश कारपेंटर जगदीश वर्मा मनीष यादव कर्नल संजय तिवारी सुनील मित्तल बिहारी लाल रुहेला भागीरथ जायसवाल रामप्रसाद जायसवाल दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा गोपाल प्रसाद श्री वल्लभ गुप्ता शर्मा राजेश भारतीय प्रदीप सक्सेना राजेंद्र कुशवाहा दीपक दुबे मुकेश तिवारी करण यादव खेमचंद साहू राधेश्याम कुशवाहा शैलेंद्र शर्मा मोंटू सक्सेना मुकेश विजयवर्गीय संजय यादव रामू गुप्ता श्रीमती कल्पना उपाध्याय कुसुम भारतीय विनती जुलानिया दीपिका जायसवाल रीना जायसवाल मिथिलेश यादव निधि यादव अवंतिका नगर पूजा यादव प्रियंका यादव मंजू विजयवर्गीय विनीत वर्मा सुनीता यादव आदि की उपस्थिति रही।

Related posts

कागजों में सिमट कर रह गए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के निर्देश

Ravi Sahu

जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों का सम्मान|

Ravi Sahu

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Ravi Sahu

अमृत 2.0 योजना के स्वीकृत परियोजनाओं से मिलेगी जल समस्या से निजात- विधायक जयसिंह   सभी सीएमओ अपने क्षेत्र के विधायक से समन्वय स्थापित कर करें कार्य- कलेक्टर    जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

नवागत थाना प्रभारी नाथू सिंह रंधा ने चैनपुर थाने का कार्यभार संभाला पत्रकार साथियों एवम सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पुष्प माला से किया स्वागत

Ravi Sahu

नारायणगंज जनपद की ग्राम पंचायतों में धुंधले बिलों के जरिए बढ़ा भ्रष्टाचार

Ravi Sahu

Leave a Comment