Sudarshan Today
Other

किस्को थाना परिसर में थाना प्रभारी की अगुवाई में मनाई गई संविधान दिवस

सुदर्शन टुडे। लोहरदगा

संविधान की रक्षा करने की ली शपथ

लोहरदगा जिले के किस्को थाना परिसर में सविंधान दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस द्वारा सविधान दिवस मनाई गई। इस मौके पर संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते हुये संविधान के द्वारा बताये रास्ते पर चलने व सविधान की रक्षा की शपथ ली गई। मौके पर किस्को थाना प्रभारी पोलीकार्प टोप्पो ने कहा कि वर्षो की गुलामी के बाद 1947 ई को हमारा देश आजाद तो हो गया परन्तु देश को चलाने के लिए सविधान की जरूरत थी जो 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ और आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। भारत का संविधान देश के हर नागरिक को आजाद भारत में रहने का समान अधिकार देता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना जागरूकता फैलाना है। भारत का संविधान बनाने में डॉ. बी आर अंबेडकर की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। मौके पर एएसआई अविनाश कुमार सिंह, एएसआई धर्मदेव उराँव, मोलेन मुर्मू एंव पुलिस जवान मौजूद थे।

Related posts

प्रत्याशियों को अपने अपराधिक मामलों की जानकारी प्रकाशन करनी जरूरी

Ravi Sahu

बाड़ी तथा बरेली क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों का जिला महिला बाल विकास अधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Ravi Sahu

आईक्यूएसी ( IQAC ) के द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभ्यास के अन्तर्गत ‘ पुस्तक समीक्षा ‘ का कार्यक्रम सम्पन्न

Ravi Sahu

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा। पुष्पवर्षा से जगह जगह किया गया स्वागत। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा पानी और केले का किया गया वितरण।

Ravi Sahu

विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही राहगीरों पर पुलिस का सख्त पहरा

Ravi Sahu

भागवत कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Ravi Sahu

Leave a Comment