Sudarshan Today
Other

किस्को में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर महिला मजदूरों को बचत करने पर दी गई जानकारी

मजदूरों को अपने हक अधिकार प्राप्त करने के लिए संगठित होने की जरुरत: सुखमनी लकड़ा

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखण्ड अंतर्गत किस्को चौक स्थित महिला भवन में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर श्रमजीवी महिला समिति की ओर से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिला मजदूरों का सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रमजीवी महिला समिति के फैसिलिटेटर सुखमनी लकड़ा एवं विलेज मोटीवेटर संतोषी कुमारी द्वारा मजदूरों के हक अधिकार पर जानकारी दी गई। वहीं सुखमनी लकड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के इतिहास पर प्रकश डालते हुए कहा कि मजदूर दिवस पुरे विश्व में महिला एवं पुरुष मजदूरों के सम्मान में उनकी सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए मनाया जाता है। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मई को समारोह पूर्वक मनाया जाता है। इस दिन मजदूरों के अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा को लेकर विश्व के 80 देशों में इस दिन अवकाश रहता है। साथ ही श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सब लोग जो इस दिवस को मना रहे है, इस दिन के लिए कई मजदूरों ने अपनी जान गंवाई है। सबसे पहले मजदूर दिवस 1 मई 1886 को मनाया गया था। अमेरिका में मजदूरों को 15-15 घंटे काम करना पड़ता था। इसके बाद मजदूर संगठन ने एक हड़ताल की तब से 8 घंटे काम ही मजदूर को काम करना पड़ता है। इसलिए आप सभी संगठन बनाकर संगठित हो और अपने हक व अधिकार को जाने और उन्हें प्राप्त करें। साथ ही संगठन के माध्यम से की बचत भी करें। मौके पर फुलमनी उरांव, चिंतामणि, पुष्पा, सूरजमनी, सुंदरमनी, सरोज, सुरेंद्र, सुरेश, चमरा, प्रीतम सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

एमडी श्री तोमर ने खंडवा के दूरस्थ गांवों की बिजली व्यवस्था देखी कार्यों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ता सेवा पर दिया बल

Ravi Sahu

राजपुर के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में उच्च शिक्षा के निर्देश अनुसार कॉलेज चलो अभियान के तहत बच्चों को दे रहे जानकारी

Ravi Sahu

भाजपा प्रखंड मंडल द्वारा बेटहट में पथ सभा कार्यक्रम आयोजित

Ravi Sahu

दिशोम गुरू शिबू सोरेन के जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल एवं कंबल वितरण कर मनाया गया जन्मदिन

Ravi Sahu

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया 

Ravi Sahu

आने वाले समय में भारत भवन का नया स्वरूप देखने मिलेगा-संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

Ravi Sahu

Leave a Comment