Sudarshan Today
Other

आने वाले समय में भारत भवन का नया स्वरूप देखने मिलेगा-संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह 

दमोह- भारत भवन भारतीय संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ पर विभिन्न संस्कृति और कलाकारों द्वारा सजाई गई बेहतरीन कला का समावेश है। यह बात संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने भारत भवन के भ्रमण के दौरान कही।  मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे परिष्कृत संस्कृति है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहरों के विकास और उत्थान का कार्य सतत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत भवन परिसर में लगभग एक एकड़ की भूमि पर ‘कला ग्राम’ विकसित किया जा रहा है। भारत भवन मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाता है। कला ग्राम के बनने से यह और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जायेगी। मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि आने वाले समय में भारत भवन एक नए स्वरूप में दिखेगा।संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को भारत भवन के विभिन्न ग्लैरी रूपांकर, रंगमहल, वागार्थ, अनहद, छवि आदि का भ्रमण कराया और जानकारी दी। इस अवसर पर भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रेमशंकर शुक्ला उपस्थित थे।

Related posts

क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर रविकांत गौडं को गैर जनपद स्थानांतरण पर दी गई ससम्मान विदाई

Ravi Sahu

मुख्यालय करंजिया के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया कौन बनेगा धनपति

Ravi Sahu

तेंदूखेड़ा विधायक मुलायम सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास कार्यों पर की चर्चा

Ravi Sahu

भाजपा महिला मोर्चा ने राजगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में किया जोरदार जनसंपर्क

Ravi Sahu

तिसिया में सरहुल पूजा कार्यक्रम आयोजित

Ravi Sahu

नगर पालिका सभागार में बैठक का आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment