लोहरदगा: किस्को प्रखण्ड पाखर पंचायत के तिसिया व खरकी पंचायत के कोचा में सरहुल पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.तिसिया में पहान बुधराम मुंडा एवं पुजार दशरथ मुंडा,फागी उरांव और सुरेश उरांव के द्वारा सरहुल पूजा सरनाटांड़ में कार्यक्रम आयोजन किया गया.कार्यक्रम में उपस्थित रामकेश्वर मुंडा,खैरा मुंडा,साहिब मुंडा,मनोज उरांव,उधवा उरांव,बीस सूत्री सदस्य राजेंद्र यादव,समाज सेवी सुरेश लोहरा,उप मुखिया रामजीत लोहरा,विजय नायक,सुखदेव मुंडा,अखिलेश्वर मुंडा,अमलेश भगत,मंगरा मुंडा,दशरथ नायक,मंगल लोहरा,जयपाल उरांव,जयपाल लोहरा इसके अलावे भारी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में सरहुल पूजा की गई.ग्रामीणों द्वारा सरना स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना की गई.