Sudarshan Today
Other

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने को लेकर महिला हिंसा विरोधी दिवस अभियान शुरू

सुदर्शन टुडे। लोहरदगा

लोहरदगा जिले के किस्को में श्रमजीवी महिला समिति जमशेदपुर की ओर से फैसिलिटेटर सुखमनी लकड़ा की अगुवाई में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने को लेकर महिला हिंसा विरोधी दिवस अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लेकर विभिन्न तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले महिला हिंसा को रोकने को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जिसके शुरुआत किस्को अखड़ा से शुरुआत कर किस्को ब्लॉक होते हुए वापस अखाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान महिला हिंसा के विरोध महिलाओं ने जमकर नर बजे की। इसके अलावा महिला हिंसा के खिलाफ गीत, भाषण, रंगोली, कुर्सी, रेस एवं नाटक आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर श्रमजीवी महिला समिति के फैसिलिटी लेटर सुखमनी लकड़ा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए यह अभियान 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए एकजुट एवं लिंग आधारित हिंसा प्रति जागरूकता लाना है। महिलाएं हिंसा मुक्त जीने का अधिकार रखती है। साथ ही सुखमनी ने कहा कि महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा, ख़ासकर हमारे समाज में हाशिये पर मौजूद महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा एक बड़ी चिंता का विषय है। सरकार ने भी इस पर रोक लगाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई पहल की हैं।

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर युवा कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित

Ravi Sahu

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड कुंभराज के मोहल्ला समिति श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य आरती

Ravi Sahu

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Ravi Sahu

चंदन तिलक लगाकर हजारों श्रद्धालुओं ने किए सिध्देश्वर नाथ के दर्शन

rameshwarlakshne

बहेरिया में चल रही भागवत कथा में सम्मिलित हुए राज्यमंत्री 

Ravi Sahu

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल ने मांझी परिवार की सुरक्षा के लिए दिये निर्देश

Ravi Sahu

Leave a Comment