Sudarshan Today
Other

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल ने मांझी परिवार की सुरक्षा के लिए दिये निर्देश

आशीष नामदेव शहडोल ब्यूरो

शहडोल। 04 दिसम्‍बर, को डी. सी. सागर, भा.पु.से., अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक, शहडोल ज़ोन, शहडोल के द्वारा जिला उमरिया के थाना मानपुर क्षेत्रांतर्गत खुटार बगैया टोला, मानपुर निवासी सूरज मांझी की नृशंस हत्या के जघन्य अपराध के पर्यवेक्षण हेतु घटना स्थल का दौरा किया गया। इसके बाद थाना मानपुर के स्टॉफ के साथ मृतक के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात किये और अपनी हार्दिक प्रार्थना और संवेदना व्यक्त किये। इसके साथ ही अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक, शहडोल ज़ोन ने मृतक की होनहार बेटी से मुलाकात किये जो 5 वीं कक्षा की छात्रा है, वह एक असाधारण, होशियार और बुद्धिमान छात्रा है जिसकी समाज की सेवा करने के लिए एक विद्वान डॉक्टर बनने की इच्छा है। वास्तव में, उसके पिता उसे पढ़ाते थे और डॉक्टर बनने के लिए सलाह देते थे। उसे और उसके परिवार को सुरक्षा का आश्‍वस्‍त किया गया और पुलिस अधीक्षक उमरिया को आवश्यक निर्देश दे दिये गये। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सतर्क और स्मार्ट पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।

Related posts

असाटी महिला मंडल समिति की महिलाओं ने संस्कार भवन में किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Ravi Sahu

भाजपा महिला मोर्चा ने राजगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में किया जोरदार जनसंपर्क

Ravi Sahu

कराहल तहसील इलाके के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के पास का मामला, आदिवासियों के आशियानों के सामने पत्थर खदान शुरू कर रहे रसूखदार, विरोध

Ravi Sahu

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की छापामार कार्यवाही मावा मिठाई, सेव, जलेबी, खजूर के लिए नमूने

Ravi Sahu

निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से चुनाव संपन्न कराने हेतु विधानसभावार प्रथम ईवीएम रेंडमाइजेशन

Ravi Sahu

बिस्टान पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 

Ravi Sahu

Leave a Comment