Sudarshan Today
SILWANIमध्य प्रदेश

– सिलवानी के बजरंग चौराहा पर आयोजित हुई आम सभा। जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आए लाडली बहनों के मामा शिवराज

 

संवाददाता। दैनिक सुदर्शन टुडे

 

किसी पद की ख्वाहिश नहीं है, जनता की सेवा कर ये जिंदगी सफल और सार्थक हो जाए, मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है – शिवराज सिंह- लाड़ली बहनो ने उतारी शिवराज की आरती, बरसाए फूल, 500 से अधिक कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल।सिलवानी। जन आशीर्वाद यात्रा लेकर सिलवानी आए विदिशा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नागरिकों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। बजरंग चौराहा पर आयोजित आमसभा को चौहान ने संबोधित किया, उन्होंने कहा कि मेरी बहनों भाइयों भांजा और भांजियों मैंने आपके लिए मैंने बहुत कुछ किया है अब आपकी बारी है कि शिवराज मामा को ऐतिहासिक मतों से जिताकर दिल्ली भेजने की। मैं आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अभी चुनाव में एक सप्ताह का समय है आप पूरे जी जान से पूरी मेहनत के साथ मतदाताओं के घर.घर जाकर वोट देने वात करे।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होंने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। चौहान ने कहा कि अब तो कांग्रेस के बड़े बड़े नेता ही नहीं कांग्रेस के उम्मीदवार भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के उम्मीदवारों के मन में भी मोदीजी के लिए जगह है, तब तो कांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा की नीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी छोड़ हमारे साथ आ रहे हैं। चौहान ने कहा मैं एक उदाहरण देना चाहता हूं अंसारी बंधु जिन्होंने बाबरी मस्जिद का केस लड़ा जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आया तो उन्होंने उसे स्वीकार किया और श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल भी हुए। नियंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था लेकिन वह नहीं गए विनाश काले विपरीत बुद्धि। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अब कांग्रेस नहीं बची है
इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम राजनीति में केवल दो हो उद्देश्यों से हैं। पहला देश की सेवा और दूसरा भी जनता की सेवा। मैं आपकी जिंदगी बेहतर बनाने में अपनी अंतिम सांस तक लगा दूंगा, किसी पद की ख्वाहिश नहीं है, जनता की सेवा कर ये जिंदगी सफल और सार्थक हो जाए, मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। चौहान ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा बेगमगंज तहसील के गोरखी गांव पहुंची तो बहनों ने पारंपरिक गीत गाते हुए भैया शिवराज को गेहूं की पोटलियां भेंट की। शिवराज सिंह ने कहा कि जब मैंने बहनों से पूछा कि ये गेहूं की पोटलियां क्यों तो बहनों ने जवाब दिया कि भैया को चुनाव जिताने के लिए दे रहें हैं। ये मन को भावुक कर देने वाली घटना हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि कई सारी पोटलियां मिली हैं। इस गेहूं से जो पैसा आएगा उसे गांव की कन्याओं के लिए ही लगाया जाएगा। चुनाव के बाद यहां आकर एक कार्यक्रम करेंगे।
आम सभा को पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया,उन्होने कहा कि भाजपा ही है जहां मां बहन बेटियों को सम्मान दिया जाता है। मैं बेटियों की पूजा करता हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में कितने काम हुए कभी कोई सोच सकता है बेटी बोझ मानी जाती थी, बहनों को यदि किसी ने सम्मान दिया है तो भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल संयोजक गोपाल सिंह राजपूत, बरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना, नप अध्यक्ष रेशु नायक, पूर्व नप अध्यक्ष मुकेश राय, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू , नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मतांबर, मिलन जैन, सलीम काजी, जयबाबू जैन, ओमकार शर्मा, प्रदीप कुशवाहा पार्षद मोहन साहू , संजू बनारसी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोड शौ में उमड़ा जन सैलाब-
सियरमऊ से सिलवानी आने पर टोल टेक्स से रोड़ शो किया गया। जन आषीर्वाद यात्रा के खुले रथ पर भाजपा प्रत्यासी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,लोकसभा संयोजक, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सवार थे। जो जनता का अभिवादन कर रहे थ, करीब एक किलो मीटर लंबे रोड शौ में अनेको स्थानो पर बनाए गए स्वागत मंच से शिवराज व अन्य पर फूल बरसाए गए। शिवराज सिंह चौहान की एक झल़क पाने के लिए सड़क के दोनो तरफ लाडली बहन बड़ी संख्या में मौजूद थी, चौहान ने सभी का हाथ हिला कर अभिवादन किया। निर्धारित समय से करीब 2 घंटे देरी से आने के बावजूद भी बड़ी संख्या में महिलाए शिवराज की एक झलक पाने के लिए इंजतार करती रही। यहां पर महिलाओ ने नप अध्यक्ष रेशु विभोर नायक के नेतृत्व में चौहान की आरती उतारी । उनका शाम 6 बजे आने का कार्यक्रम सोशल मीडिया पर जारी किया गया था, लेकिन शिवराज सिंह चौहान का काफिला करीब 8 बजे आया, बावजूद भी उनको सुनने व देखने के लिए जनता कार्यक्रम स्थल पर डटी रही।

कांग्रेस कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल, शिवराज ने पहनाए अंगबस्त्रू

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की उपस्थिति में ब्लाक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संदीप शर्मा, कांग्रेस नेता संजीव समैया, महेंद्र पटेल बर्धा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए जिनका भाजपा प्रत्यासी शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विधायक रामपाल सिंह राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने अंगबस्त्र पहना कर स्वागत किया ।

Related posts

हरियाली महोत्सव पर किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

Ravi Sahu

अखिल भारतीय श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मंडल ने किया गणगौर शोभायात्रा चल समारोह का आयोजन

asmitakushwaha

बड़वानी जिले के जुलवानिया में जिले के 15 गांव से बाल संरक्षण समिति और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ पहल जन सहयोग विकास संस्था के द्वारा दो दिवसीय समूह प्रशिक्षण , राजहंस हाटल पर हुआ आयोजन , 

Ravi Sahu

आप दीपावली मना रहे हो और भगवान शंकर कैद है -पंडित प्रदीप मिश्रा जी

asmitakushwaha

02 फरवरी से लागू होगी साइबर तहसील

Ravi Sahu

नगर निगम एंव पुलिस प्रशासन ने बस स्टेंड के पास 07 अवैध दुकानो पर कार्यवाही कर हटाया अतिक्रमण |

Ravi Sahu

Leave a Comment