Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

कांग्रेस के घर – घर चलो अभियान में बढ़ते हुए बिजली के बिलों पर चाणक्यपुरी के लोगों ने जताया रोष

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

सीहोर। रविवार को वार्ड क्रमांक 9 में चाणक्यपुरी क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के घर चलो, घर-घर चलो अभियान चलाया गया। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क स्थापित कर महंगाई, बेरोजगारी, असुरक्षा को लेकर संवाद स्थापित किया। जिस पर चाणक्यपुरी क्षेत्र की अधिकांश महिला और पुरुषों ने बिजली के बिलों को लेकर अपना रोष प्रकट किया। जनता ने कहा कि लगातार बिजली के बिलों में बढ़ोतरी हो रही है। मनमाने बिजली के बिल दिए जा रहे हैं। इससे आमजन त्रस्त हैं। इससे अब परिवर्तन की राह पर चलेंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सीहोर जिले में कांग्रेस पार्टी का घर चलो, घर-घर चलों अभियान निरंतर जारी है। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता पूरे सीहोर शहर में घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की रीति नीती से अवगत करा रहे हैं। इसको लेकर रविवार को जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सीहोर नगर के वार्ड क्रमांक 9 चाणक्यपुरी क्षेत्र में पहुंचे। जहां वार्डवासियों के घर-घर पहुंचकर उनको कांग्रेस पार्टी की विचार धारा से अवगत कराया। चाणक्यपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया तो महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि डेढ़ साल की कमलनाथ सरकार ने एक रुपए प्रति युनिट बिजली का बिल जनता से लिया था। सरकार गिरने के बाद भाजपा की सरकार ने बिजली के बिल को बेतहासा बढ़ा दिया। जिससे आम जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। हालत यह है कि बिजली के बिल मनमाने दिए जा रहे हैं। इस बार हम महिलाओं और पुरुषों ने महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते बिजली के बिलों को लेकर परिवर्तन की राह पर चलने का निर्णय लिया है। इस मौके पर प्रीतम दयाल, चौरसिया, ओम सोनी, नरेंद्र खंगराले, भगत तोमर, नायाब सर, केके रिछारिया, मुनव्वर मामू, मृदुल तोमर, घर-घर चलो शहर प्रभारी निशांत वर्मा, राजेंद्र नगर, कमलेश चांडक, विक्रम सूर्यवंशी, प्रशांत भैरवे, जोंटी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन शामिल थे।

Related posts

सरपंच,सचिव,सब इंजीनियर, एसडीओ व जनपद सीईओ गणेश पांडे पर सड़क निर्माण की राशि हड़पने के आरोप

asmitakushwaha

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने सांची में किसानों को वितरित की सब्जी किट

Ravi Sahu

सरस्वती शिशु मंदिर में लोक रंग एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम संपन्न

Ravi Sahu

जल जीवन मिशन की करोड़ों की नलजल योजनाएं पड़ी हैं अधूरी

Ravi Sahu

ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Ravi Sahu

कलश यात्रा के साथ 5 दिवसीय महासप्तचण्डी यज्ञ की शुरुआत

asmitakushwaha

Leave a Comment