Sudarshan Today
पथरियामध्य प्रदेश

ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

 

 

पथरिया

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आदर्श ग्राम पंचायत बांसा कलां द्वारा 5 नवंबर दिन शनिवार को श्री देव बड़े हनुमान जी प्रांगण बांसा कलां में ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन आर्दश ग्राम पंचायत बांसा कलां के युवा सरपंच श्री यतेन्द्र सिंह बांकड़ा जी, सचिव असगर खान जी के नेतृत्व में में किया गया।

श्री यतेन्द्र सिंह बांकड़ा जी ने बताया की मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर से 7 नवंबर तक ग्राम आदर्श ग्राम पंचायत बांसा कला में निरंतर प्रतिदिन जागरूकता अभियान के कार्यक्रम ग्राम पंचायत में आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे लोगों में उत्साह और खुशी देखने को मिल रहीं हैं। और मेरा प्रयास रहेगा की निरंतर इसी तरह मेरी आर्दश ग्राम पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान के कार्यक्रम निरंतर ग्राम पंचायत में आयोजित किए जा सकें।

कार्यक्रम प्रभारी नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल बांसा कलां के अध्यक्ष घनश्याम पटेल ने बताया की ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक/बालिका वर्ग के लिए 100 मीटर दौड़, बालक वर्ग वॉलीबॉल, खो – खो में बालक/बालिका, रस्सी कूद में बालक/बालिका वर्ग, कुर्सी दौड़ बालिका, वर्ग शामिल रहीं, और कार्यक्रम है शासकीय मिडिल स्कूल से लेकर हाई स्कूल की टीमों को शमिल किया गया।

खो खो टीम सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय बांसा कला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसा कला, आदर्श एकलव्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसा कला आदि से खो खो टीम शामिल हुई। वॉलीबॉल में ग्राम बोतराई एवं लखरोनी से टीम शामिल हुई।

पुरुस्कार वितरण 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग प्रथम स्थान रिया पटेल, द्वितीय स्थान रजनी पटेल, तृतीय स्थान महक ठाकुर, बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान निशांत ठाकुर, द्वितीय स्थान शिवोम ठाकुर, तृतीय स्थान चंद्रशेखर अहिरवार ने प्राप्त किया। खो खों में विजेता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसा कलां, उपविजेता आदर्श एकलव्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसा कलां। आगनवाड़ी की बालिकाओं द्वारा कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान भारती रावत, द्वितीय स्थान रेशमा अहिरवार, हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान रिया पटेल, द्वितीय स्थान वैष्णवी ठाकुर ने प्राप्त किया। रस्सी कूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान राजकुमारी रजक, द्वितीय स्थान पूजा अहिरवार ने प्राप्त किया, बालक वर्ग में प्रथम स्थान देवराज प्रजापति, द्वितीय स्थान नितिन विश्वकर्मा ने प्राप्त किया, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता जी एस क्लब बोतराई एवं उपविजेता बजरंग क्लब लखरोनी रही।

मुख्य सहयोग ग्राम रोजगार सहायक धर्मेंद्र सिंह, रिंगकेश सिंह ठाकुर, अनिकेत सिंह ठाकुर, रितिक सिंह, हर्षराज सिंह, हेमन्त सिंह, अवधेश राय, रोहित सिंह, अनुराग सिंह, मियुरेश सिंह, अरविंद सिंह, यशवंत पटेल, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बसंत पटेल, पूरन पटेल, सेवक प्रजापति, नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल बांसा कलां के सदस्यों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से खेल प्रभारी राजेश गर्ग जी, गोकुल प्रसाद दुबे जी, प्रशांत फट्टा जी रामदेवी चौरसिया जी, मनीषा मुखरैया जी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय से जगत सिंह ठाकुर जी, सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय से देवी सिंह ठाकुर जी, प्रकाश प्रजापति जी, भोलाराम पटेल जी, शंभू सिंह जी, देवकी नंदन ठाकुर जी, आदर्श एकलव्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय से मंगल सिंह ठाकुर जी, जगमोहन राय, राजकुमार सिंह, आरती ठाकुर, काजल राय,

आंगनबाड़ी केंद्रों से कार्यकर्ता गीता ठाकुर, रेखा अहिरवार, रामबती पटेल, आरती अहिरवार, सविता बंसल, मथुरा प्रजपति, उर्मिला अहिरवार, बेबी अहिरवार, गिरजा आठ्या, मीना जैन, कार्यकर्त्ता सहायिका आदि उपस्थिति रहें।

कार्यक्रम के अंत में सील्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरण किए गए, स्कूलों से आए अतिथियों को और आंगनवाड़ी केंद्रों से आई कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम पटेल द्वारा किया गया अंत में सभी का आभार व्यक्त सरपंच श्री यतेन्द्र सिंह बांकड़ा जी द्वारा किया गया।

Related posts

ग्राम गोदना में कोरकु समाज की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

लाड़ली बहना सेना को दिलाई गई शपथ

Ravi Sahu

महिलाओ ने खेली पाती, बैंड बाजे की धुन पर निकाला बाना

asmitakushwaha

भीकनगांव विधानसभा की क्षेत्रीय विधायक झूमा सोलंकी के नेतृत्व में घर-घर चलो अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जोर-शोर से जारी है

asmitakushwaha

नवरात्रि को लेकर नगर में सज रहे आकर्षक पंडाल

Ravi Sahu

जिले में पंच/सरपंच उपनिर्वाचन क्षेत्र सायलेंस जोन घोषित

Ravi Sahu

Leave a Comment