Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

लाड़ली बहना सेना को दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना सेना की सदस्य महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगी। जिन हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना है उनके लिए लाड़ली बहना सेना की सदस्य नेतृत्वकारी भूमिका का निर्वहन करेंगी। नागरिकों को सजग बनाने, सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति और महिला अत्याचार के मामलों को नियंत्रित करने में भी लाड़ली बहना सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा भी संबोधित किया गया। साथ ही कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अवगत कराया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत सहित अन्य अधिकारी और लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

Related posts

गुरु ग्रंथ साहेब का पुष्प वर्षा से किया स्वागत सजेगा कीर्तन दीवान 

Ravi Sahu

नगर में आज भव्य रामनवमीं के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के आह्वान पर नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

asmitakushwaha

कलेक्टर,एस पी ने विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Ravi Sahu

सरपंच संघ की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला लखन मंडलोई को सर्वसम्मति से किया नियुक्त* 

Ravi Sahu

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)

asmitakushwaha

05 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

Ravi Sahu

Leave a Comment