राजेंद्र खरे कटनी
विधिविधान से शिवपूजन कर जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और कुशलता की कामना की
कटनी। जिले भर में शिव उपासना के पावन मास श्रावण के प्रथम सोमवार को शिवभक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने श्रावण मास के प्रथम सावन सोमवार को रूप नाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का पूजन अर्चन कर दर्शन लाभ लिया। प्रथम श्रावण सोमवार पर कलेक्टर श्री प्रसाद जिले के पौराणिक महत्व के रुपनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक किया। जहां उन्होंने भगवान शिव की विधि- विधान से भगवान महादेव का पूजन अर्चन किया और जिले की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बरही तहसील कार्यालय के निरीक्षण हेतु यहां पहुंचे कलेक्टर श्री प्रसाद ने बरही के विजयनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन लाभ लिया था।