सुदर्शन टुडे 2 सितंबर गुना
“कलेक्टर सहित सभी विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों ने गया राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम गान,, गुना/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार गुना कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय की शुरूआत राष्ट्रीय गीत ”वंदे मातरम” तथा राष्ट्रगान ”जन-गण-मन” के सामुहिक गायन से की गयी।इस अवसर पर कलेक्टर तरूण राठी सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से राष्ट्रगीत ”वंदे मातरम” एवं राष्ट्रगान ”जन-गण-मन” गया। इस दौरान अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा, डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति शिवानी पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति जिया फातिमा सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।