Sudarshan Today
सिरोंज

विश्व में सभी कथाओं में श्रेष्ठ मानी गई श्रीमद भागवत कथा – पंडित गोपाल शर्मा

 

 

सुदर्शन टुडे ज़िला ब्यूरो चीफ रिमशा खान

 

 

*सिरोंज।* नगर में श्री मद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। वही सोमवार को भव्य एवं पारंपरिक रूप से कलष यात्रा निकाली गई। कथा के मुख्य यजमान महेष चंद्र गर्ग द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वही कलष यात्रा नगर के गिरधारी जी मंदिर चादंनी चौक से प्रारंभ हुई जो कि नगर के मुख्य मार्ग सराफा बाजार, कठाली बाजार, कष्टम पथ,बामोरा रोड, छत्री नाका से होते हुए लिंक रोड स्थित श्याम बाटिका गार्डन कथा स्थल पहुची। कलष यात्रा में महिलाएं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पवित्र जलस्त्रोत से कलश को भर कर लाने के बाद कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया गया। साथ ही आरती के साथ श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ की गई। वही कथा व्यास पंडित श्री गोपाल शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात दिन तक किसी व्यवस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें। तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता7m। वही उन्होने कहा कि इस कथा एक सबसे पहले अभिमन्यु के बेटे राजा परीक्षित ने सुना था, जिसके प्रभाव से उसके अंदर तक्षक नामक नाग के काटने से होने वाली मृत्य़ु का भय दूर हुआ और उसने मोक्ष को प्राप्त किया था।

Related posts

भागवत में श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह के प्रसंग पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

Ravi Sahu

तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत

Ravi Sahu

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के सम्मान में वार्ड नं 18 में मनोज सांईनाथ हुए निर्विरोध निर्वाचित

Ravi Sahu

छात्र-छात्राओं में हो नेतृत्व क्षमता का विकास इसी उद्देश्य से होता है छात्र संघ और कन्या भारती का गठन- प्राचार्य संजय पारासर

Ravi Sahu

पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न

Ravi Sahu

युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न समृद्धि कार्ड कैंपिंग का किया विमोचन

Ravi Sahu

Leave a Comment